May 6, 2024 : 11:37 AM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर राज्य

मप्र की ढाई लाख महिला कर्मचारियों को अब मिलेगा सात दिनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने ढाई लाख महिला कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। महिला कर्मचारियों को अब 20 दिनों का आकस्मिक अवकाश(सीएल) मिलेगा। अब तक इन्हें 13 दिनों का आकस्मिक अवकाश की पात्रता थी।सीएम श‍िवराज ने की थी घोषणा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घोषणा की थी कि अब महिलाओं का सात दिनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।इस आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किए। यह आदेश सभी नगरीय निकाय, पंचायत, निगम- मंडल और आयोग में भी लागू होंगे। वहीं पुरूष कर्मचारियों को पहले की तरह 13 दिनों के आकस्मिक अवकाश की ही पात्रता होगी। संविदा कर्मचारियों को भी इसका लाभ  मिलेगा।

 प्रदेश सरकार ने आकस्मिक अवकाश के नियमों में लगभग 59 वर्ष बाद बदलाव किया है। 11 दिसंबर 1964 को राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए आकस्मिक अवकाश के नियम बनाए थे। इसके तहत सभी कर्मचारी वर्ष भर में 13 आकस्मिक अवकाश ले सकते थे, लेकिन अब किए गए बदलाव के बाद पुरूष कर्मचारियों को 13 और महिलाओं को 20 आकस्मिक अवकाश की पात्रता होगी।

 

 

 

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी आदेश की प्रति

 

इसकी प्रति उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है ताकि वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी राज्य सरकार की यह सौगात मिल सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आठ मार्च 2023 को घोषणा की थी कि महिलाओं पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी होती है इसलिए उन्हें अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।

Related posts

लुटेरों का दुस्साहस, 24 घंटे में दो वारदात:चाकू मारकर वृद्ध से चेन तो झपट्‌टा मारकर अधिवक्ता से मोबाइल छीना, उधर युवती का मोबाइल लूटने वाले लुटेरों CCTV की मदद से धराए

News Blast

नागपुर फॉरेस्ट की टीम ने छिंदवाड़ा में मारा छापा: बिछुआ साहनी में एक किसान के पास से जप्त किए बाघ की खाल और नाखून, स्थानीय वन महकमे को नहीं जानकारी

Admin

महाशिवरात्रि आज: मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

Admin

टिप्पणी दें