May 21, 2024 : 6:30 AM
Breaking News
MP UP ,CG

महाशिवरात्रि आज: मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpBhopalLord Shiva’s Anointing Of Water And Milk In Temples, Lord’s Procession Will Come Out Today, Chief Minister Will Worship In Barwale Mahadev Temple

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

कॉपी लिंकमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह बड़वाले महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। यहां पर चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकलेंगी। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह बड़वाले महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। यहां पर चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकलेंगी।

महाशिवरात्रि पर गुरुवार सुबह 5 बजे से ही शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। शिव के जयकारों के साथ जल-दूध से अभिषेक हुआ। कई जगह पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतार लगी रही। कोरोना गाइडलाइन को लेकर मंदिरों में सावधानी रखी गई। हालांकि कुछ कुछ सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन और मॉस्क न पहने भी भक्त दिखे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह बड़वाले महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। यहां पर चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकलेंगी। इसमें दूल्हा बने भगवान की नंदी पर बैठी चांदी की प्रतिमा आकर्षण का केंन्द्र होगी। शहर में कई जगह भगवान शिव की बारात निकलेंगी और झांकी भी सजेंगी। एक दिन पहले ही मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया।

भगवानी मंदिर वरमाला का कार्यक्रम

बड़वाले महादेव सेवा समिति के सदस्य प्रमोद नेमा ने बताया कि कायस्थपुरा बड़वाले महावेद मंदिर में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मंदिर में पूर्जा अर्चना करने पहुंचेगें। इसके बाद भगवान की बारात रवाना होगी। बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक, जुमेराती, हनुमानगंज, मंगलवरा, इतवारा, चिंतामण चौराहा, चौक बाजार, लखेरापुरा से भगवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेंगी। यहां पर भगवानी मंदिर समिति बारात की अगवानी करेंगे और वरमाला का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही अन्य रस्में होंगी। जिसके बाद माताजी की विदाई के बाद बारात मंदिर लौट आएंगी।

इन जगहों पर भी निकलेंगी बारात

दुर्गाधाम अशोका गार्डन से शाम 4 बजे शिव बारात निकलेगी। यहां पर हिमालय पर्वत, महाकाल की झांकी भी रहेंगी। छोला हनुमान मंदिर से शाम 5 बजे शिव बारात निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पुलपुख्ता पिपलेश्वर मंदिर यादगार शाहजहांनी पार्क से सुबह 11 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। सिद्धेश्वर शिव मंदिर नेहरू नगर से दोपहर 12 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदरपुरा में दोपहर 12 बजे नेपाली समाज शिव का अभिषेक और पूजा करेंगे। दादाजी धाम पटेल नगर मंदिर में शिव बारात निकलेगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

विवाह

News Blast

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना MP:कॉलेजों में 177 डिप्लोमा और 282 सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे, स्टूडेंट्स चुन सकेंगे वैकल्पिक सब्जेक्ट्स

News Blast

मां का दूध बच्चों को बीमारियों से लड़ने की देता है शक्ति: इमरती

News Blast

टिप्पणी दें