May 21, 2024 : 12:54 PM
Breaking News
MP UP ,CG

दूल्हा निकला ‘रेपिस्ट’!:रेप के आरोप में 5 साल से फरार था, दूसरी लड़की से ब्याह रचाकर लौट रहा था, रास्ते में ही पुलिस ने उठाया; जेल भेजा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • The Groom Was Going Home After Marrying The Bride, Was Caught By The Police On The Way, The Accused Had Come To Satna From Katni

सतनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मेहंदी रचाए पुलिस वाहन में बैठा दूल्हा। - Dainik Bhaskar

मेहंदी रचाए पुलिस वाहन में बैठा दूल्हा।

  • बारात और दुल्हन को पुलिस ने जाने ​दिया घर

सतना में एक दूल्हा दुष्कर्मी निकला। हनीमून जाने से पहले ही पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वह शादी के बाद दुल्हन को विदा करा कर घर ले जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिस ने उसकी गाड़ी रोक ली। उसे गिरफ्तार करके दुल्हन, बारातियों के साथ थाने ले आई। यहां पर बारातियों को दूल्हे का गुनाह बताया। इसके बाद बाराती और दुल्हन को घर भेज दिया। दूल्हे को जेल।

दूल्हे नीरज सिंह गोड़ पुत्र अर्जुन (28) निवासी जमुआनी थाना कैमोर जिला कटनी के खिलाफ वर्ष 2016 में बदेरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जब काफी कोशिशों के बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसपी ने एक हजार ​रुपए का इनाम घोषित किया था। वह लगातार 5 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। 23 जून को सतना के रामनगर क्षेत्र के एक गांव में आरोपी के परिजन दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर दिया था। वह बीते गुरुवार को विवाह कराकर अपनी हम सफर के साथ घर ही जा रहा था, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्मी दूल्हे को पकड़​ लिया।

बदेरा बस स्टैंड से दोपहर में पुलिस ने पकड़ा
आरोपी दूल्हा बारात की विदाई कराकर गुरुवार की दोपहर बदेरा बस स्टैंड के रास्ते कटनी सीमा में प्रवेश करने ही वाला था। तभी बदेरा पुलिस को आरोपी के बारे में खबर लग गई। ​ऐसे में पुलिस ने आरोपी की कार को रोककर सीधे थाने ले गई। जहां मौके से ही गिरफ्तारी कर मैहर सिविल न्यायालय में पेश करते हुए उप जेल मैहर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

राजधानी में 74 नए कोरोना संक्रमित मिले, सीआरपीएफ कैंप में 6 केस; 69 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

News Blast

युवक ने संबंध बनाने के लिए महिला को 400 रुपए दिए, मगर महिला ने ना रुपए दिए, ना संबंध बनाए, इसलिए सोते वक्त गला घोंटकर मार डाला

News Blast

प्रेमी ने तलाकशुदा प्रेमिका को रखने के लिए किराए का घर लिया, रेप किया; गर्भवती होने पर पचमढ़ी घूमने जाने की कहकर गायब हो गया

News Blast

टिप्पणी दें