May 21, 2024 : 12:16 PM
Breaking News
MP UP ,CG

युवक ने संबंध बनाने के लिए महिला को 400 रुपए दिए, मगर महिला ने ना रुपए दिए, ना संबंध बनाए, इसलिए सोते वक्त गला घोंटकर मार डाला

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Accused Said 400 Rupees Were Given To The Woman In The Greed To Make Relations, The Woman Did Not Give Any Money Or Made Relations, So Strangled Her With A Rope While Sleeping Late At Night

इंदौर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया कि आराेपी शिवराज ने पहले महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे गिराया था।

  • आरोपी ने एमवाय अस्पताल के सामने देर रात ओटले पर सो रही भीख मांगने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या की थी
  • आरोपी शिवराज मूलत: बैतूल का रहने वाला, आरोपी मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है

महाराज यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवायएच) के सामने एक भीख मांगने वाली महिला की आधी रात में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह हैरान करने वाली है। आरोपी ने बताया कि महिला को उसने 400 रुपए इस लालच में दिए थे कि वह उसके साथ संबंध बनाएगा। इसलिए वह दो-तीन दिन से उसके पीछे घूम रहा था। हत्या वाले दिन वह दोपहर में महिला के पास आया था। उसने कहा था कि या तो मेरे साथ संबंध बनाओ या फिर मेरे रुपए वापस कर दो। महिला ने रुपए देने से मना किया तो उसने गुस्से में आकर रात में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपी शिवराज कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर इंदौर आया था।

आरोपी शिवराज कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर इंदौर आया था।

रात में उस क्षेत्र में सोने वालों से मिला सुराग
पुलिस के अनुसार, जिस महिला की हत्या हुई, वह भीख मांगकर जीवन-यापन करती थी। उसका कोई ठिकाना नहीं था इसलिए वह एमवाय अस्पताल के सामने दुकानों के ओटले पर रात गुजारती थी। सूचना मिलने के बाद हमने तत्काल जांच शुरू की। पीएम में पता चला कि उसके सिर पर गंभीर चोट है और गला घोंटकर हत्या की गई है। क्योंकि महिला के साथ कुछ गलत हरकत भी नहीं हुई थी, इसलिए हमारे सामने यह सवाल खड़ा हो गया था कि आखिर इस निर्धन महिला की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस ने रात में रोज सोने वालों से बात की तो उन्होंने कुछ सूचनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस जगह पर सोने और इस एरिया में भीख मांगने को लेकर उसका एक अन्य महिला से विवाद हुआ था। इसके बाद पता चला कि एक व्यक्ति है जो एक दो दिन से इसके आसपास मंडरा रहा था, इस बात की सीसीटीवी फुटेज में भी पुष्टि हुई। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ा और सख्ती की तो उसने जुर्म कबूल लिया।

मासूम बच्ची से कर चुका है दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवराज निवासी बैतूल है। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले अपना पता देवास का बताया था। पुलिस उसे लेकर रातभर देवास में भटकती रही, इसके बाद वापस लौटकर सख्ती की तो उसने सही पता बता दिया। उसने बताया कि बैतूल में उसने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में उसे सजा भी हुई थी। उस समय वह नाबालिग था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर इंदौर पहुंचा था। हत्या के पीछे का जो कारण उसने बताया वह हैरान करने वाला था। पूछताछ में उसने बताया कि महिला को उसने 400 रुपए इस लालच में दिए थे कि वह उसके साथ संबंध बनाएगा। इसलिए वह दो-तीन दिन से उसके पीछे घूम रहा था। हत्या वाली दोपहर वह महिला के पास आया था। उसने कहा था कि या तो मेरे साथ संबंध बनाओ या फिर मेरे रुपए वापस कर दो। महिला ने मना किया तो उसने गुस्से में आकर रात में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्यमंत्री ने भी फोन कर डीआईजी से बात कर चिंता जताई थी। साथ ही जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा था।

यह है मामला
एमवायएच के सामने एक महिला की बुधवार आधी रात किसी अज्ञात युवक ने जघन्य हत्या कर दी थी। वारदात के समय महिला सो रही थी तभी बदमाश वहां पहुंचा। काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर महिला के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिराया। गले में रस्सी का फंदा कसा। आखिरी में उसके सिर पर वार कर भाग गया। महिला एमवायएच के आसपास भीख मांगती थी। पुलिस ने वहां का सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि हत्या एक युवक ने की है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा था कि आरोपी पहले महिला की रैकी करता है। महिला ओटले पर सो रही थी। वह उसके पास दो-तीन बार आता है। फिर अचानक महिला के बाल पकड़ कर नीचे गिराता है। नीचे गिरने से वह जाग जाती है, तब बदमाश अपने हाथ में रखी प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला कस देता है। महिला काफी संघर्ष करती है। इसके बाद युवक उसके सिर पर किसी पत्थर जैसी वस्तु से वार कर कर देता है। कुछ देर तड़पने के बाद वह दम तोड़ देती है।

Related posts

कमलनाथ का शिवराज पर हमला; बोले- जिन्होंने 15 साल सिर्फ तमाशा किया वो आईफा के आयोजन को तमाशा बता रहे हैं

News Blast

गंगा में नहाने जा रही महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला; तीन की मौके पर मौत, चार घायल

News Blast

भोपाल: 3 मंत्रालयों का दफ्तर, 14 घंटे मशक्कत, सेना को संभालना पड़ा मोर्चा

News Blast

टिप्पणी दें