May 21, 2024 : 2:51 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: बीते दिन 6.27 लाख केस, 11,822 की मौत; सिंगल डोज रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट भारत में भी इस्तेमाल हो सकती है

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Cases And Deaths From COVID 19 Virus

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन/मॉस्को30 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन दुनिया में 6 लाख 27 हजार 220 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 11,822 लोगों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा मामले और मौतें अब भी भारत में ही हो रही हैं। शनिवार को भारत में 3.10 लाख मामले आए और चार हजार से ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गईं। इसके ब्राजील में 69,300 नए केस आए और 2,067 लोगों को कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी।

उधर, रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V का भारत में इस्तेमाल शुरू हो गया है। भारत में रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने बताया कि हमारी वैक्सीन का प्रभाव पूरी दुनिया जानती है। हमें उम्मीद है कि भारत में इसका उत्पादन 8.50 करोड़ सलाना तक पहुंचाया जाएगा। हम जल्द ही भारत में सिंगल डोज वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को भी लॉन्च करने तैयारी कर रहे हैं।

सऊदी में चीनी वैक्सीन लगवाने वाले पाकिस्तानियों पर रोकसऊदी अरब ने पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर कड़ा फैसला लिया है। उसने दो दिन पहले लिए गए फैसले में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया है। इसके तहत चीन की वैक्सीन लगवा चुके पाकिस्तानियों को सऊदी अरब का वीजा नहीं मिलेगा, यानी उन्हें आने की इजाजत नहीं होगी। दो दिन पहले लिए गए फैसले में ऐसे पाकिस्तानियों को क्वारैंटाइन में रहना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब उनकी एंट्री ही बैन कर दी गई है।

यूरोप के 30 देशों में 20 अनलॉक

दुनिया भर में कोरोना महामारी का एपिसेंटर या हॉटस्पॉट रहा यूरोप अब न्यू नॉर्मल की तरफ कदम बढ़ा रहा है। कई देश घूमने-फिरने पर लागू प्रतिबंधों को हटा रहे हैं। इनमें से ब्रिटेन तो ज्यादातर आबादी को टीकाकरण के बाद पूरी तरह अनलॉक की स्थिति में आ गया है। सरकार की योजना 17 मई से ब्रिटेन को पूरी तरह अनलॉक करने की है।यूरोप की बात करें, तो 30 में से 20 देश अनलॉक हो रहे हैं। कुछ देशों में शर्तों के साथ विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले इटली, स्पेन और फ्रांस में होटल, रेस्त्रां, पर्यटन स्थल और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

अब तक 16.31 करोड़ केसदुनिया में कोरोना के अब तक 16.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33.83 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14.25 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.83 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.82 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.02 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका33,695,916599,86327,098,620भारत24,683,065270,31920,789,038ब्राजील15,590,613434,85214,062,396फ्रांस5,863,839107,5355,080,456तुर्की5,106,86244,5374,932,838रूस4,931,691115,4804,547,500ब्रिटेन4,448,851127,6754,275,502इटली4,153,374124,0633,696,481स्पेन3,604,79979,3393,297,340जर्मनी3,595,87286,6693,275,500

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने की नए PM की नियुक्ति:नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को 2 दिन में प्रधानमंत्री बनाने का आदेश, भंग संसद भी बहाल

News Blast

टि्वटर के सीईओ डोर्सी ने राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने का आरोप खारिज किया, कहा- फैक्ट चेक हम पर छोड़ दें

News Blast

US कस्टडी में ही रहेगा तहव्वुर राणा: 26/11 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी की भारत प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई, जज ने 15 जुलाई तक अतिरिक्त दस्तावेज जमा कराने का आदेश दिया

Admin

टिप्पणी दें