May 20, 2024 : 4:02 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

टि्वटर के सीईओ डोर्सी ने राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने का आरोप खारिज किया, कहा- फैक्ट चेक हम पर छोड़ दें

  • जैक डोर्सी ने बुधवार को कहा- हम दुनिया भर के चुनावों के बारे में गलत और विवादित जानकारी के बारे में बताते रहेंगे
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि टि्वटर फ्री स्पीच को रोकना चाहता है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा

दैनिक भास्कर

May 28, 2020, 07:13 PM IST

वॉशिंगटन. ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से लगाए गए राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने के आरोपों को नकारा है। डोर्सी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘फैक्ट चेक के लिए एक कंपनी के तौर पर आखिर कोई न कोई जिम्मेदार होगा, वो मैं हूं। कृपया हमारे कर्मचारियों पर यह काम छोड़ दीजिए। हम दुनिया भर के चुनावों के बारे में गलत और विवादित जानकारी के बारे में बताते रहेंगे। अगर हमसे कोई गलती होती है तो इसे भी स्वीकार करेंगे।’’

मंगलवार को ट्रम्प ने मेल-इन बैलेट्स पर दिए गए अपने बयान को गलत बताने पर ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि टि्वटर फ्री स्पीच को पूरी तरह से रोकना चाहता है। राष्ट्रपति होने के नाते मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।
हमारे लिए यह अहम है कि हम ज्यादा निष्पक्ष रहे: डोर्सी
डोर्सी ने गुरुवार को एक अन्य ट्वीट में कहा कि फैक्ट चेक करने पर हम सच्चाई से किसी प्रकार का समझौता नहीं कर रहे। हमारा इरादा गलत और विवादास्पद बयानों को सामने लाना है। हमारे लिए यह अहम है कि हम ज्यादा निष्पक्ष रहे। लोग खुद यह समझ जाएंगे कि हमने फैक्ट चेकिंग क्यों की है।

 क्यों ट्रम्प के दो ट्वीट्स पर लगे फैक्ट चेक के लेबल?

उन्होंने ट्वीटर की सिविक इंटिग्रिटी पॉलिसी के बारे में बताया। इसी पॉलिसी के मुताबिक,  26 मई को किए गए ट्रम्प के दो ट्वीट्स पर फैक्ट चेक का लेबल लगाया गया था। कंपनी के नियमों के मुताबिक, टि्वटर पर चुनाव के समय और तारीख के बारे में भ्रामक जानकारी नहीं दी जा सकती। 

Related posts

इजराइल और दो खाड़ी देशों के बीच के शांति समझौते को ट्रम्प ने अपनी जीत बताया, खुद को पीसमेकर के तौर पर प्रोजेक्ट किया

News Blast

अमेरिका ने कहा- अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा, हम 60 साल से इस पर चीन का दावा खारिज करते आए हैं

News Blast

ट्रम्प की सभी तरह के संबंध खत्म करने की धमकी के बाद झुका चीन, अमेरिका से समझौते की गुहार लगाई

News Blast

टिप्पणी दें