May 20, 2024 : 12:48 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

70 साल में अमेरिका ने 4 जंग लड़कर 1 लाख 1 हजार सैनिक खोए, लेकिन कोरोना के 4 महीने में 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान गईं

  • दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामलों का 30 फीसदी से ज्यादा केवल अमेरिका में
  • अमेरिका में संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को वॉशिंगटन में आया था

दैनिक भास्कर

May 28, 2020, 07:17 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका में इस समय संक्रमण के 17 लाख से ज्यादा मामले हैं। यहां पर मरने वालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। वर्ल्ड वॉर-2 के बाद अमेरिका ने चार बड़े युद्धों का सामना किया है। इस दौरान जितने सैनिक मारे गए, कोरोनावायरस के चलते चार महीने में उससे ज्यादा लोगों की जान गई है। देश में संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को मिला था। दुनियाभर के कुल संक्रमितों के 30% से ज्यादा मामले यहां हैं।

अमेरिका में बीबीसी के पत्रकार जॉन सोपेल का कहना है कि कोरिया, वियतनाम, इराक और अफगानिस्तान में जितने अमेरिकी महिला-पुरुष सैनिकों की जान गई, उससे ज्यादा लोगों की मौत महामारी से हुई है। सोपेल ने बताया कि अगर कोई कोरोना से हुई मौतों की तुलना अमेरिका में कैंसर व सड़क हादसे में हुई मौतों से करें तो भी चौंकाने वाले परिणाम ही सामने आएंगे।

युद्ध   मरने वालों की संख्या
कोरियाई युद्ध (1950-1953) 36,500
वियतनाम युद्ध (1961-1975) 58,000
इराक युद्ध      (2003-2011) 4500
अफगानिस्तान (2001 से अबतक) 2000

अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें, लेकिन मृत्यु दर के हिसाब से पीछे
अमेरिका में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। लेकिन, अगर मृत्युदर के हिसाब से देखें तो अमेरिका का नौवां स्थान आता है। आबादी के लिहाज से मौतों की तुलना के आधार पर बेल्जियम, ब्रिटेन और आयरलैंड जैसे देश अमेरिका से आगे हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के 20 राज्यों में कोरोना के नए मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां नॉर्थ कैरोलिना और विसकॉन्सिन में संक्रमण के मामले तेजी से सामने आए हैं। 

न्यूयॉर्क में कम हुई मरने वालों की संख्या
अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है। यहां मरने वालों की संख्या 21 हजार के करीब है। कुछ दिनों पहले यहां रोज सैकड़ों लोगों की मौत हो रही थी। हालांकि, अब यहां संक्रमण से मौतों के मामलों में कमी आई है।

Related posts

वाराणसी: मंदिरों के आसपास मीट पर प्रतिबंध के बाद नए शाकाहारी व्यंजनों की बहार

News Blast

अमेरिकी स्टडी में दावा:भारत में कोरोना से करीब 50 लाख मौतें, यह देश के बंटवारे के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी

News Blast

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े आदेश पर दस्तखत किए, अब इन पर थर्ड पार्टी कंटेट के आधार पर कार्रवाई हो सकेगी

News Blast

टिप्पणी दें