May 20, 2024 : 9:54 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 380 पॉइंट ऊपर 51,659 पर पहुंचा, बैंकिंग और मेटल शेयरों में बढ़त

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई9 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE पर 2,476 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,628 शेयरों में बढ़त और 710 में गिरावट है।   - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

BSE पर 2,476 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,628 शेयरों में बढ़त और 710 में गिरावट है। – फाइल फोटो

शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त है। BSE सेंसेक्स 380 अंकों की बढ़त के साथ 51,659.64 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 109 अंक ऊपर 15,284.60 ॉपर पहुंच गया है।

बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और मेटल शेयरों की हो रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 345 अंक चढ़कर 36,284.05 पर पहुंच गया है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में भी 1.7% की बढ़त है।

BSE पर 2,476 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,628 शेयरों में बढ़त और 710 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 210.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 10 मार्च को 209.18 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए ग्राफिक से समझें…

अनुपम रसायन का IPO आज से खुलास्पेशियाल्टी केमिकल कंपनी अनुपम रसायन का IPO 12 मार्च से खुलेगा, जो 16 मार्च को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 553-555 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। यह कंपनी बाजार से 760 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसका 31 दिसंबर 2020 के 9 महीनों में कुल रेवेन्यू 539 करोड़ रुपए रहा है। शुद्ध लाभ 48 करोड़ रुपए का रहा है। 10 मार्च को कंपनी ने 15 एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

मजबूत ग्लोबल संकेत, US बॉन्ड यील्ड और डॉलर के कमजोर होने से पॉजिटिव सेंटिमेंटअमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर के कमजोर होने से दुनियाभर के शेयर बाजार पॉजिटिव हैं। अमेरिका में महंगाई से राहत का भी ग्लोबल मार्केट पर असर हैय। यूएस लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) फरवरी में 0.4% बढ़ा, जबकि जनवरी में इसमें 0.3% की बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही US बॉन्ड यील्ड भी गिरकर 1.47% पर आ गया।

जापान का निक्केई इंडेक्स 323 पॉइंट ऊपर 29,535 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1% चढ़कर 3,044 पॉइंट पर पहुंच गया है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में भी बढ़त है। दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 202 अंक गिरकर 29,183 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 2 पॉइंट की मामूली गिरावट के साथ 3,434 पर कारोबार कर रहा है।US बाजारों में नैस्डैक इंडेक्स 2.52% चढ़कर 13,398 अंकों पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 1.04% ऊपर 3,939 अंकों पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स ने कारोबार के दौरान अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स भी 188 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले यूरोप के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार10 मार्च को BSE सेंसेक्स 254 अंकों की चढ़कर 51,279.51 पर और निफ्टी भी 76 पॉइंट ऊपर 15,174.80 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 15.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 447.67 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE…

09:51 AM BSE बैंक इंडेक्स 362 पॉइंट चढ़कर 40,876 पर पहुंच गया है। बंधन बैंक के शेयर में 2.2% की बढ़त है। इंडेक्स में केवल कोटक बैंक का शेयर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:47 AM BSE सेंसेक्स 407 अंक ऊपर 51,687 पर कारोबार कर रहा है। L&T का शेयर सबसे ज्यादा 2.2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी बजाज ऑटो का शेयर 1.43% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 381.47 अंकों की बढ़त के साथ 51,660.98 पर और निफ्टी 146.35 अंक ऊपर 15,321.15 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

सुबह 127 अंक ऊपर खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 398 अंक तक ऊपर पहुंचा; निफ्टी में भी 120 पॉइंट की बढ़त

News Blast

विमान ईंधन 46-58 फीसदी महंगा हुआ, लॉकडाउन के कारण परेशानी का सामना कर रही विमानन कंपनियों की बढ़ सकती है मुश्किल

News Blast

133 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, भारत-चीन के बाजारों में भी बढ़त; गलवान घाटी मामले पर चीन के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ

News Blast

टिप्पणी दें