May 11, 2024 : 3:14 AM
Breaking News
बिज़नेस

133 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, भारत-चीन के बाजारों में भी बढ़त; गलवान घाटी मामले पर चीन के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26213, नैस्डैक 9943 और एसएंडपी 3151 अंक पर कारोबार कर रहे थे
  • अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 22.64 लाख के पार और मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख के पार पहुंचा

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 07:15 PM IST

न्यूयॉर्क. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 133 अंक ऊपर खुला। जबकि नैस्डैक 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 32 अंक ऊपर और एसएंडपी 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 36 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26213, नैस्डैक 9943 और एसएंडपी 3151 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
शुक्रवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में बढ़त रही। जापान का निक्कई 123 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 28 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 178 अंक, भारत का निफ्टी 152 अंक और सेंसेक्स 523 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB, रूस का MICEX बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB, रूस का MICEX बढ़त में कारोबार कर रहे हैं

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस

  • गुरुवार को डाउ जोंस 0.15 फीसदी यानी 39 अंक की गिरावट के साथ 26080 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.33 फीसदी यानी 32 अंक की बढ़त के साथ 9943 अंक पर और एसएंडपी 0.06 फीसदी यानी 1 अंक की बढ़त के साथ 3115 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: 1.20 लाख से ज्यादा मौतें

  • worldometers के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 22,64,307 पर पहुंच गया। जबकि देश में अबतक 1,20,691 लोगों की मौत हो चुकी है। ठीक होने वालों की संख्या 9,31,150 है।

अमेरिका : बीजिंग के आंकड़ों पर सवाल

  • गुरुवार रात अमेरिका ने चीन की राजधानी बीजिंग में संक्रमण के दूसरे दौर और इसके आंकड़ों पर सवाल उठाए। अमेरिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया- बीजिंग में संक्रमण किस हद तक है, इसका पता लगाया जाना जरूरी है। दुनिया के सामने सच आना चाहिए। हमारी मांग है कि वहां स्वतंत्र टीम भेजी जाए। यह टीम बीजिंग में संक्रमण की स्थिति और आंकड़ों की जांच करे। दूसरी तरफ, चीन ने इस मामले और अमेरिका की मांग पर चुप्पी साध ली। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने यही मांग की है। 

चीन के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ

  • अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने लद्दाख में चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हम चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर संवेदनाएं जताते हैं। हम सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार, करीबी और प्रियजन शोक में डूबे हैं।’’

अमेरिकी सांसद ने कहा- चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों को उकसाया होगा

  • अमेरिकी सांसद मिच मैक्कॉनेल ने सदन में चर्चा के दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चीनी सेना ने ही सीमा हड़पने के लिए भारतीय सैनिकों को उकसाया होगा। इस वजह से ही दोनों देशों के बीच 1962 से अब तक की सबसे हिंसक झड़प हुई। दो एटमी ताकत देशों के बीच हुआ यह विवाद पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि चीन की सेना कई देशों की सीमा में घुसने की कोशिश कर चुकी है। 

दुनिया के लिए मुसीबत बनता चीन

  • अमेरिका ने कहा है कि चीन दुनिया को कोरोनावायरस में उलझाकर मौके का फायदा उठा रहा है। उसने कई मोर्चे खोल दिए हैं। भारत के साथ लद्दाख की गलवान घाटी में जो कुछ हुआ, वो चीन की इसी साजिश का हिस्सा है। यह आरोप डेविड स्टिलवेल ने लगाए हैं। डेविड अमेरिका में पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के मंत्री हैं। 
  • बता दें कि 15 जून की रात चीनी सेना ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर हमला किया था। झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के भी 43 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक जताया है।
डेविड स्टिलवेल पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के अमेरिकी सेक्रेटरी है। उनके मुताबिक, डोकलाम के बाद चीन ने लद्दाख में भी सीमा विवाद भड़काया। (फाइल)
डेविड स्टिलवेल पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के अमेरिकी सेक्रेटरी है। उनके मुताबिक, डोकलाम के बाद चीन ने लद्दाख में भी सीमा विवाद भड़काया। (फाइल)

अमेरिका की पैनी नजर

  • स्टिलवेल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत और चीन के बीच ताजा विवाद पर अमेरिका पैनी नजर बनाए हुए है। दुनिया महामारी पर काबू पाने में जुटी है। लोगों की जान बचाने की कोशिश हो रही है। लेकिन, चीन इन खराब हालात का भी फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि, लोगों का ध्यान बंटा हुआ है।”

बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार

  • शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 127.33 अंक ऊपर और निफ्टी 27.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 640.32 अंक तक और निफ्टी 180.75 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
  • कारोबार के अंत में बीएसई 523.68 अंक या 1.53% ऊपर 34,731.73 पर और निफ्टी 152.75 पॉइंट या 1.51% ऊपर 10,244.40 पर बंद हुआ। आज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में 30 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ था।

Related posts

एलन मस्क की कंपनी का रिकॉर्डतोड़ प्रॉफिट:जून तिमाही में टेस्ला का मुनाफा पहली बार 1 अरब डॉलर के पार, कंपनी की मार्केट वैल्यू दो साल में 14 गुना बढ़ी

News Blast

सांप पकड़ने में माहिर दो दोस्तों की रोचक कहानी, अब इस हुनर की वजह से मिलेगा पद्मश्री सम्मान

News Blast

बीएसई की टॉप-10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

News Blast

टिप्पणी दें