May 19, 2024 : 5:05 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एमपी में भाजपा के सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय जीते; राजस्थान की 3 में से 2 सीटें कांग्रेस के खाते में

  • राजस्थान में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, नीरज डांगी और भाजपा के राजेंद्र को जीत मिली
  • आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को सभी चार सीटों पर जीत मिली

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 07:02 PM IST

नई दिल्ली. आठ राज्यों में राज्यसभा की 19 सीटों पर वोटिंग के बाद काउंटिंग चल रही है। मध्य प्रदेश की 3 में से दो सीटें भाजपा को मिली हैं और एक कांग्रेस को। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीते हैं। कांग्रेस से दिग्विजय को जीत मिली है।
राजस्थान की 3 में से 2 सीटें कांग्रेस के पास गई हैं। पार्टी के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीते। भाजपा को एक सीट मिली, पार्टी के राजेंद्र गहलोत को जीत मिली। आंध्र प्रदेश की 4 सीटों पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली।

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे। इसलिए 19 सीटों पर वोटिंग हुई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (बाएं), पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (दाएं) ने वोट डाला।

राजस्थान में दो विधायकों ने वोट नहीं डाले

यहां 2 सीटें कांग्रेस और एक सीट भाजपा ने जीती है। कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल औऱ नीरड डांगी जीते। भाजपा से राजेंद्र गहलोत जीते, पर ओंकार सिंह लखावत को हार मिली। राजस्थान में 200 में से 198 विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस के विधायक वाजिब अली के वोट डालने पर दूसरे विधायकों ने आपत्ति जताई। अली विदेश से दिल्ली पहुंचे और फिर जयपुर आकर वोट डालने पहुंच गए। उन्होंने पीपीई किट पहनकर वोट डाला। वहीं, मंत्री भंवरलाल मेघवाल और विधायक गिरधारी लाल तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वोट नहीं डाल पाए।

जयपुर में कांग्रेस के विधायक वाजिब अली ने पीपीई किट पहनकर वोट डाला।

मध्यप्रदेश में भाजपा को दो सीटों पर जीत

मध्य प्रदेश की 3 सीटों में से भाजपा को दो पर जीत मिली। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीते। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह को जीत मिली। इससे पहले क्रॉस वोटिंग के डर से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दो बसों में पार्टी के विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले कमलनाथ के घर पर मॉक पोल हुआ, जिसमें कांग्रेस विधायकों को बताया गया कि उन्हें किस कैंडिडेट को वोट देना है।

कमलनाथ के घर से कांग्रेस विधायक बस में बैठकर विधानसभा के लिए रवाना हुए।

गुजरात: 4 सीटों के लिए गुजरात में 172 विधायकों में से 170 विधायकों ने वोट डाला। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला। भाजपा के 103, कांग्रेस के 65, एनसीपी के 1 विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने वोट डाले। भाजपा के तीनों कैंडिडेट रामिलाबेन बारा, नरहरि अमीन और अभय भारद्वाज की जीत के आसार हैं। एक सीट पर कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल की जीत तय मानी जा रही है। 

आंध्र प्रदेश: यहां 4 सीटों पर वोट डाले गए। मुख्यंमत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को चारों सीटों पर जीत मिली है।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, शाम को धूल भरी आंधी, कुछ इलाकों में बारिश

News Blast

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा: हवा की क्वॉलिटी खराब, सुबह भी जलानी पड़ी गाड़ियों की लाइट; आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में 6 की जान गई

Admin

राजीव चौक से कैब में बुजुर्ग को बैठाया, सोहना रोड पर लूटा, मुकदमा दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें