May 13, 2024 : 10:22 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मौसम बदला, तापमान गिरने के आसार: MP और राजस्थान समेत 7 राज्यों में कल बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, पहाड़ों पर बर्फबारी होगी

[ad_1]

Hindi NewsNationalWeather Update, Orange Alert For Rain And Hail In 7 States Including Rajasthan And Madhya Pradesh, Snowfall Will Continue In Hill Areas Till 15 March

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली13 मिनट पहले

कॉपी लिंककोटा के कई इलाकाें में गुरुवार को बारिश हुई। हवाओं की वजह से मिनिमम टेम्परेचर में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई। - Dainik Bhaskar

कोटा के कई इलाकाें में गुरुवार को बारिश हुई। हवाओं की वजह से मिनिमम टेम्परेचर में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई।

मार्च के महीने में पांच दिन के अंतर में आए तीन पश्चिमी विक्षोभ से पूरे देश में मौसम बदल गया है। झारखंड में बारिश के साथ ओले गिरने से और राजस्थान, मध्यप्रदेश में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई है। शनिवार को मार्च का चौथा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके चलते 14-15 मार्च तक हिमालय से लगे पहाड़ी राज्यों कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि उत्तर के मैदानी इलाकों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 15 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आमतौर पर साल में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ जनवरी-फरवरी में आते हैं, जो इस बार कम और कमजोर आए। इसके चलते सर्दी अचानक खत्म हो गई। हालांकि मार्च में तीन पश्चिमी विक्षोभ आए हैं और चौथा शनिवार को आने वाला है। इस महीने 9, 11 और 13 मार्च को आए पश्चिमी विक्षोभों के बीच तो महज पांच दिन का ही अंतर रहा।

धनबाद में गुरुवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को राजस्थान और हरियाणा में भी ओले गिरने के आसार हैं।

धनबाद में गुरुवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को राजस्थान और हरियाणा में भी ओले गिरने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे। अगले एक हफ्ते में उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और उससे लगे पूर्वी भारत में मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा। जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा।

झारखंड: शिवरात्रि भीगी; दिन में कड़ी धूप, शाम को बारिश के साथ ओले गिरे

रांची में गुरुवार शाम बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। आज भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

रांची में गुरुवार शाम बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। आज भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

झारखंड के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम काे अचानक हुई तेज बारिश से माैसम सुहाना हाे गया। पिछले कुछ दिनाें में तापमान में हुई बढ़ाेतरी के बाद लाेगाें ने माैसम के बदले मिजाज के बाद थाेड़ी राहत की सांस ली। गुरुवार काे रांची में पूरे दिन धूप खिली रही और मैक्सिमम टेम्परेचर 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाम के वक्त बारिश के साथ कुछ जगहाें पर ओले भी गिरे, जिसके बाद माैसम खुशनुमा हाे गया। माैसम केंद्र रांची के मुताबिक शुक्रवार काे उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण पश्चिमी और मध्य भागाें में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश के आसार हैं।

बिहार: दिन में सामान्य से 2.3 डिग्री, रात में 6 डिग्री ज्यादा रहा पारा, आज बादल छाने का अनुमानप्रदेश में गुरुवार को दिन का टेम्परेचर सामान्य से 2.3 डिग्री और रात का 6 डिग्री ज्यादा रहा। मुजफ्फरपुर जिले में लगातार पांचवें दिन गुरुवार काे भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में पारा 1.3 डिग्री और रात में 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। पूरे उत्तर बिहार में शुक्रवार से पुरवा हवाओं के साथ सुबह से ही बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पुरवा हवाएं चलने से कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है। हालांकि, बारिश हाेगी भी ताे एक बार तापमान में कमी के बाद फिर तेजी से दिन और रात का तापमान बढ़ेगा।

राजस्थान: आज भी बारिश की संभावनाराजस्थान के कोटा में पश्चिमी विक्षाेभ के असर से गुरुवार काे माैसम तीन बार बदला। दोपहर तक तेज धूप रही तो दाेपहर बाद बादल छाए और शाम काे कई इलाकाें में बारिश हुई। तेज हवा से शाम को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ का असर हाड़ाैती में शुक्रवार काे भी देखा जाएगा। ऐसे में हाड़ाैती के कई इलाकों में बारिश की आशंका है। कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार काे माैसम साफ हाे जाएगा।

हरियाणा: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसारपाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षाेभ के चलते शुक्रवार काे माैसम में बदलाव हाेने की संभावना है। शुक्रवार काे तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। पूर्वी हवाओं के चलने की वजह से हरियाणा में पिछले 4 दिनाें से दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है।

पंजाब: जालंधर में 17 मार्च तक बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के आसारप्रदेश के कई शहरों में 17 मार्च तक सुबह और शाम को बादल छाए रहने के आसार हैं। हिमाचल में चक्रवात का असर जारी है। इसलिए जालंधर में भी मौसम बदलता रहेगा। आज कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन में गर्मी के बीच सुबह और शाम को सुहाना मौसम रहेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

प्राइवेट स्कूलों को झटका, 15 दिन में एसएलसी जारी नहीं की तो भी सरकारी स्कूल में दिया जाएगा एडमिशन

News Blast

सीरियल किलर का सागर और भोपाल के बाद इंदौर में भी था हत्या करने का इरादा

News Blast

झूठी माफी मांगना देश में परंपरा बन चुकी है, बड़े-बड़े लोग झूठी माफी मांगते रहते हैं, मुझे खुशी है कि प्रशांत भूषण ऐसा नहीं कर रहे

News Blast

टिप्पणी दें