May 11, 2024 : 12:19 PM
Breaking News
बिज़नेस

सुबह 127 अंक ऊपर खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 398 अंक तक ऊपर पहुंचा; निफ्टी में भी 120 पॉइंट की बढ़त

  • गुरुवार को बीएसई 700 अंक नीचे 34,208 पर और निफ्टी 210 पॉइंट नीचे 10,091 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी बढ़त के साथ 32 अंक ऊपर 9,943 पर बंद हुआ था

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 12:15 PM IST

मुंबई. शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 127.33 अंक ऊपर और निफ्टी 27.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 398.81 अंक तक और निफ्टी 120.35 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है।

इससे पहले गुरुवार को बीएसई 136.4 अंक नीचे और निफ्टी 17.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 768.09 अंक तक और निफ्टी 229 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रह उतार-चढ़ाव
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 39.51 अंक नीचे 26,080.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी बढ़त के साथ 32.52 अंक ऊपर 9,943.05 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.06 फीसदी बढ़त के साथ 1.85 पॉइंट ऊपर 3,115.34 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 14.34 अंक ऊपर 2,953.65 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,81,091 हो गई है। इनमें 1,63,259 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,05,182 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12,604 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,578,052 हो चुकी है। इनमें 456,284 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 120,688 हो चुकी है।

11:44 AM बीएसई 281.99 अंक ऊपर 34,490.04 पर और निफ्टी 86.65 पॉइंट ऊपर 10,178.30 पर कारोबार कर रहा है।

10:18 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 9 में से 7 शेयरों में बढ़त है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा 1.28% बढ़त है।

मार्च तिमाही में भारतीय कंपनियों के मुनाफे पर असर दिखा है। कंपनियों के कुल मुनाफे का पांचवां हिस्सा इस तिमाही में घट गया है। यह जानकारी मार्च तिमाही की आय के आधार पर किये गए विश्लेषण में रेटिंग एजेंसी इक्रा ने दी है। इस एजेंसी ने यह चेतावनी दी है कि अगली तिमाही में स्थिति और बदतर होने की संभावना है।

09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:30 AM बीएसई के 23 में से 2 सेक्टर में गिरावट और अन्य 21 में बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है; बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.83% की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 159.43 अंक ऊपर 34,367.48 पर और निफ्टी 51.10 पॉइंट ऊपर 10,142.75 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

Related posts

जल्द खत्म होगा LIC के IPO का इंतजार:LIC का IPO इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक संभव, कैबिनेट कमिटी से मिली मंजूरी

News Blast

गिरावट के साथ हुई हफ्ते की शुरुआत:123 अंक गिरकर 52,852 पर सेंसेक्स, 35 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,821 पर रहा निफ्टी; मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी, रियल्टी और एनर्जी में भारी बिकवाली

News Blast

146 साल का हुआ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज:कैसा रहा BSE का 1875 से लेकर अब तक का सफर?, जानिए सबकुछ

News Blast

टिप्पणी दें