May 19, 2024 : 3:25 AM
Breaking News
बिज़नेस

गिरावट के साथ हुई हफ्ते की शुरुआत:123 अंक गिरकर 52,852 पर सेंसेक्स, 35 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,821 पर रहा निफ्टी; मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी, रियल्टी और एनर्जी में भारी बिकवाली

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 26 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 123.53 पॉइंट यानी 0.23% गिरकर 52,852.27 पर रहा। एनएसई निफ्टी 31.60 अंक (-0.20%) कमजोर होकर 15,824.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में कमजोरी रही, निफ्टी के 50 में से 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 320 पॉइंट और निफ्टी में 96 पॉइंट का उतार-चढ़ाव हुआ।

BSE सेंसेक्स

BSE सेंसेक्स

बाजार को मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भारी बिकवाली हुई। दोनों दिग्गज स्टॉक इंडेक्स में लगभग 0.20% की कमजोरी के बीच छोटे और मझोले शेयरों के इंडेक्स में मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में 0.04% की मामूली कमजोरी रही। स्मॉल कैप इंडेक्स 0.27% ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी सेक्टर इंडेक्स

निफ्टी सेक्टर इंडेक्स

निफ्टी पूरे दिन कंसॉलिडेशन के मोड में रहा। यह सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहा। लेकिन पिछले दिन के हाई को पार नहीं कर पाया। इसका मतलब ऊपरी लेवल पर खरीदारी नहीं निकल रही है। ट्रेडिंग के पैटर्न का तकनीकी विश्लेषण करने पर पता चलता है कि इसमें मंदी का रुझान बना है। वायदा बाजार के सौदे निफ्टी के 15700 से 16000 के दायरे में रहने का संकेत दे रहे हैं।

ऐसे में अगर निफ्टी 15,800 से ऊपर बना रहा, तो पहले 15,962 की तरफ बढ़ेगा। इस लेवल को पार करने के बाद इसका निशाना 16,000 होगा। गिरावट में इसको पहले 15,750 और उससे नीचे 15,700 पर सपोर्ट मिलेगा।

NSE निफ्टी

NSE निफ्टी

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 5.87% का उछाल आया। इसके हिसाब से बाजार में थोड़ी बहुत मुनाफावसूली हुई है। लेकिन, वोलैटिलिटी कुल-मिलाकर कमजोर रहने का मतलब ठीक-ठाक गिरावट आने पर खरीदारी निकल सकती है।

अपोलो हॉस्पिटल, MFSL, SAIL, रामको सीमेंट, बजाज फिनसर्व, डिवीज लैब, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, हैवेल्स, अंबुजा सीमेंट, टाइटन, ACC, सन फार्मा और इन्फोसिस में खरीदारी हुई। M&M फाइनेंस, ग्लेनमार्क, मैक्डॉवेल, RBL बैंक, LIC हाउसिंग फाइनेंस, BHEL, अशोक लीलैंड, मदरसन सुमी, PNB, अपोलो टायर, चोला फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति और एस्कॉर्ट्स में कमजोरी रही।

एशिया में कमजोर रुझानों के बीच सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआत फ्लैट रही। सेंसेक्स 10 पॉइंट ऊपर 52,985.26 पर खुला, निफ्टी ने 15,849.30 पर 7 अंक की कमजोर ओपनिंग दी। शुक्रवार को बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.26% चढ़कर 52,975.80 पर रहा था। निफ्टी 0.20% की मजबूती के साथ 15,856 पर बंद हुआ था।

52 वीक हाई पर गए शेयर

निफ्टी 100 के ये दस शेयर आज 52 वीक हाई पर गए- अपोलो हॉस्पिटल, डिवीज लैब, डी मार्ट, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, गोदरेज कंज्यूमर, एबॉट इंडिया, टोरेंट फार्मा, ICICI बैंक, मैक्डॉवेल।

आज के वित्तीय परिणाम

कंपनी जून 2021 मार्च 2021 जून 2020
किर्लोस्कर फेरस 139 करोड़ (3%*) 135 करोड़ -17 करोड़
फिलिप्स कार्बन 104 करोड़ (-19%*) 128 करोड़ 2.5 करोड़
नवीन फ्लोरीन 55.9 करोड़ (-25%*) 74.8 करोड़ 56.0 करोड़
कोरोमंडल इंटरनेशनल 338 करोड़ (117%*) 156 करोड़ 251 करोड़
कोटक बैंक 1,640 करोड़ (-2.5%*) 1,682 करोड़ 1,244 करोड़
रामकृष्ण फोर्जिंग्स 24.7 करोड़ (-27%*) 33.9 करोड़ -29.5 करोड़
राणे ब्रेक लाइनिंग 1.7 करोड़ (-88%*) 14.6 करोड़ 6.7 करोड़
M&M फाइनेंस -1573 करोड़ 216 करोड़ 432 करोड़
अलेंबिक फार्मा 164 करोड़ (-35%*) 251 करोड़ 300 करोड़
DLF 337 करोड़ (-30%*) 481 करोड़ -70.7 करोड़
टाटा मोटर्स 4451 करोड़ -7605 करोड़ -8438 करोड़
वेदांता 4220 करोड़ (-35%*) 6432 करोड़ 1033 करोड़
अपोलो पाइप 8.8 करोड़ (-47%*) 16.6 करोड़ 2 करोड़
SBI लाइफ 223 करोड़ (-58%*) 532 करोड़ 391 करोड़
KPIT टेक्नोलॉजीज 6.25 करोड़ (-87%*) 46.75 करोड़ 24.02 करोड़

*मुनाफे में तिमाही आधार पर कमी-बढ़ोतरी।

एशिया में मिला-जुला का रुझान

आज एशिया के बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। जापान के निक्केई में 1.02% का उछाल आया। चीन का शंघाई कंपोजिट 2.34% गिरकर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग 3.90% टूट गया। कोरिया का कोस्पी 0.91% नीचे बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.01% की मामूली गिरावट रही।

यूरोप के बाजारों में कमजोर शुरुआत

यूरोपीय बाजार की शुरुआत कमजोर रही है। ब्रिटेन का FTSE में लगभग 0.40% की कमजोरी है। फ्रांस के CAC और जर्मनी के DAX में में लगभग 0.5% की गिरावट है।

अमेरिकी बाजारों में रही मजबूती

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मजबूती रही। डाऊ जोंस 0.68% की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 1.04% का उछाल आया। S&P 500 में 1.01% की तेजी आई।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 23 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 163.31 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 2187.8 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

जून में सोने का आयात 86 % गिरकर महज 11 टन रह गया, एक साल पहले जून में 77.73 टन का हुआ था आयात

News Blast

ऑरोबिंदो फार्मा का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 45 फीसदी बढ़कर 850 करोड़ रुपए पर पहुंचा

News Blast

सोना-चांदी के दाम बढ़े:48 हजार पर पहुंचा सोना; हालांकि अब भी पिछले साल के मुकाबले 8 हजार सस्ता, आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

News Blast

टिप्पणी दें