May 4, 2024 : 10:50 PM
Breaking News
MP UP ,CG

कोहरे और धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराए 8 वाहन, दो की मौत, सात घायल

हाथरसएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो हाथरस में यमुना एक्सप्रेस वे की है। यहां सुबह कोहरे व धुंध के कारण आपस में आठ वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए।

  • थाना सादाबाद क्षेत्र में हुआ हादसा, एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, चार की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सोमवार सुबह धुंध व कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 8 वाहन आपस में टकरा गए। जिसके कारण सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, वहीं दो की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। सात घायलों में से पांच को आगरा के कृष्णा अस्पताल और दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती करवाया गया है। आगरा भेजे गए घायलों में चार की हालत नाजुक है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े।

मिढ़ावली गांव के पास हुआ हादसा

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव मिढ़ावली के पास आज तड़के घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार 8 वाहन आपस में भिड़ गए। ये वाहन नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। दुर्घटना की जानकारी पाकर सादाबाद कोतवाली पुलिस के अलावा यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मी और पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू में जुटे लोग।

रेस्क्यू में जुटे लोग।

कई गाड़ियों के परखच्चे उड़े
हादसे के बाद कई गाड़ियों के लिए परखच्चे उड़ गए थे। घायल होकर लोग वाहनों में फंसे थे। ऐसे लोगों को बाहर निकाला गया। वाहनों की इस टक्कर में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जिनकी शिनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं, सात लोग घायल मिले। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर हैं। उन्होंने आसपास के थानों से मदद मांगी। एसपी व डीएम भी घटनास्थल पहुंचे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे से क्रेन के सहारे हटाने का काम जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद कई वाहन पलट गए।

हादसे के बाद कई वाहन पलट गए।

Related posts

चंदौली में एक करोड़ की करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, इसमें 41.84 लाख रुपए के विदेशी नोट, कोलकाता जा रहा था आरोपी

News Blast

कोरोना के डर से 5 लोगों ने पी जहर, मां-बेटे की चली गई जान

News Blast

दल हैं, दलों का क्या.. इन्हें चार पार्टियों से चुनाव लड़ने का अनुभव, उपचुनाव के मैदान में ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जो तीन से चार पार्टियां बदल चुके हैं

News Blast

टिप्पणी दें