May 21, 2024 : 7:12 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

भावनात्मक उलझन कर सकती है कुछ विचलित, काम के प्रति निष्ठा और फोकस बढ़ाने का है दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Thursday Rashifal 8 October 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi Daily Horoscop

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए समय लापरवाही से कुछ नुकसान होने का
  • वृष राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में विवाद होने की आशंका
  • मिथुन राशि वालों के लिए अपने टारगेट को हासिल करने का है दिन

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई तरह के सकारात्मक परिणाम वाला हो सकता है। कुछ लोगों को अपने बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलने सकती है। कुछ लोगों के लिए समय परिवार पर ध्यान देने का है। वहीं, 4 राशियों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि वालों के लिए समय लापरवाही से कुछ नुकसान होने का, वृष राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में विवाद होने की आशंका, मिथुन राशि वालों के लिए अपने टारगेट को हासिल करने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – SEVEN OF SWORDS

अपने काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। काम के प्रति हुई थोड़ी सी भी लापरवाही आपका नुकसान करा सकती है या जिस काम के प्रति आप जिम्मेदार हैं, उस काम से जुड़ी असफलता के लिए आप को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। भावनात्मक उलझन की वजह से मन विचलित रह सकता है। किसी भी बात के बारे में अधिक सोच-विचार आपको उदास बना सकता है। जिसका असर काम पर और निजी रिश्तों पर भी हो सकता है।
करियर – पार्टनरशिप के काम में अपनी योजना पर ज्यादा खुलकर बात ना करें।
लव – पार्टनर प्रति नाराजगी बनी रहेगी।
हेल्थ – सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान करा सकती है।

  • वृषभ – QUEEN OF WANDS

अपने विचार शक्ति द्वारा जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का हल आपको मिलेगा। कुछ बातों का स्वीकार मन का बोझ हल्का कर सकता है। यदि भावनात्मक उलझन आपके काम पर और विचारों पर असर कर रही है, तो योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी और को और को मार्गदर्शन करते समय अपनी व्यक्तिगत मर्यादा का पालन करें। घर के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है।
करियर – आपके काम के प्रति निष्ठा और फोकस बढ़ाने की कोशिश सफल रहेगी।
लव – पार्टनर द्वारा मिली सूचनाओं का पालन करें।
हेल्थ – स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए खुली हवा में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें।

  • मिथुन – ACE OF SWORDS

अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर आज आप अपने लिए उच्च लक्ष्य स्थापित करेंगे। लक्ष्य को पाने की कोशिश सफल भी रहेगी। काम से जुड़ी हर काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करना आपका काम बढ़ा सकता है। काम से जुड़ी बातों में प्रगति होने की वजह से नए काम की योजना पर भी अमल किया जा सकता है।
करियर – वरिष्ठों साथ मिलेगा।
लव – काम और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
हेल्थ – पुरानी बीमारी का हल मिलने की वजह से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

  • कर्क – KING OF CUPS

मन में चल रहे भावनात्मक और विचारों के द्वंद को मिटाने की कोशिश करें। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए प्रयत्न करते रहे। विचार और योजना में रखी सरलता से आप जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। औरों से मिली आलोचना का असर खुद पर ना होने दें।
करियर – काम से जुड़ी नई जिम्मेदारियां डर पैदा कर सकती है।
लव – पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है।
हेल्थ – सर्दी, जुकाम आदि से बचे रहें।

  • सिंह – ACE OF PENTACLES

अपनी क्षमता से ज्यादा काम की जिम्मेदारी ना लें। आज आपको काम से ज्यादा आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। फिर भी मनचाही प्रगति ना होने की वजह से नाराजगी रह सकती है। भावनात्मक उलझन की वजह से अपने लिए नई मुश्किल भी खड़ी कर सकते हैं। भावना प्रधान होकर किसी भी काम के प्रति निर्णय ना लें।
करियर – काम को और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
लव – पार्टनर्स में आपसी सहमति बने रहने की वजह से उचित निर्णय लिया जाएगा।
हेल्थ – हल्दी के प्रयोग से शरीर में बन रहे इंफेक्शन से छुटकारा मिल सकता है।

  • कन्या – Eight of swords

शरीर में बन रही कमजोरी को नजरंदाज न करें। शरीर के साथ-साथ भी मन का ख्याल रखना भी आपके लिए आज जरूरी होगा। खुद को औरों की नजर से परखकर अपना दुःख बढ़ा सकते हैं। इसीलिए, केवल भौतिक प्रगति की तरफ ध्यान ना देकर व्यक्तिगत प्रगति पर भी जोर दें।
करियर – काम के तरीके को बदलकर आपको समस्या का समाधान मिल सकता है।
लव – पार्टनर द्वारा मिली हुई प्रेरणा से आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखें।
हेल्थ – शारीरिक तकलीफ की चिंता करने की वजह परिस्थिति में बदलाव लाने की कोशिश करें।

  • तुला – NINE OF CUPS

जीवन के प्रति मनचाही प्रगति देखने के लिए अपने प्रयत्नों में निरंतरता रखने की आवश्यकता होगी। विचार और कार्यों में तालमेल बनाए रखें। छोटे-छोटे अपयश का असर मन पर ना होने दें। उनसे मिली सीख को अपनाकर कर्म में बदलाव लाने का प्रयत्न करते रहे। दिन के अंत तक मनचाही प्रगति होने की वजह से मन आनंदित होगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे बने रहने की वजह से भी प्रसन्नता रहेगी।
करियर – काम को आगे बढ़ाने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी।
लव – पार्टनर्स में प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ – सेहत में बदलाव लाने के लिए स्लीपिंग पॅटर्न बनाए रखें।

  • वृश्चिक – PAGE OF CUPS

प्रयत्न और विचारों की तालमेल और सरलता की वजह से जीवन में आ रही मुश्किलों के बावजूद भी आप आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करेंगे। परिस्थिति या व्यक्ति के बारे में मन में आ रहे विचारों को अनदेखा न करें। परिवार से मिली आलोचना और आपके प्रति बनी कटुता के बावजूद भी आप रिश्तों को बेहतर करने का प्रयत्न करते रहेंगे।
करियर – अवसर का उचित उपयोग आप करा सकते हैं।
लव – रिलेशनशिप में नयापन लाने की कोशिश करें।
हेल्थ – दोपहर के बाद सेहत में बदलाव दिखेगा।

  • धनु – THE HIGH PRIESTESS

आज आपको जीवन के कई सारी बातों में बदलाव नजर आएंगे। अपने व्यक्तिमत्व को बदलने की कोशिश सें कठिन परिस्थिति में अपनी भावनाओं को काबू करने में सफल रहेंगे। काम से जुड़ी प्रगति की वजह से आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल स्टेटस में भी बदलाव दिखेगा। सतर्क रहकर परिस्थिति का अवलोकन करें। पैसों से जुड़ी प्रगति के अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
करियर – काम को प्रगति की ओर बढ़ाने के लिए उस से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करने की जरूरत होगी ।
लव – पार्टनर के प्रति बढ़ती नाराजगी का असर जीवन के और पहलुओं पर भी हो सकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

  • मकर – THE HERMIT

लक्ष्य से जुड़ी बातों में प्रगति करने के लिए आपको आसपास की परिस्थिति में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। अपने विचारों से मिलते-जुलते लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताएं। जीवन से जुड़ा निर्णय और व्यक्तिगत बातों में बदलाव लाने के लिए एकांत में बिताया समय मददगार होगा। अपने लक्ष्य और अपनी क्षमता को परख कर कृती में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
करियर – काउंसलिंग से जुड़े लोग अपनी भावनाओं पर काम करना सीखें।
लव – पार्टनर से हो रहे मतभेदों के बारे में खुलकर चर्चा ना करना गलतफहमी बढ़ा सकता है।
हेल्थ – बुजुर्गों व्यक्तियों को छाती से जुड़े विकार सता सकते हैं।

  • कुंभ – KNIGHT OF PENTACLES

काम से जुड़ी योजनाओं पर अमल करते हुए छोटी-छोटी परेशानियों का सामना हो सकता है। दिन की शुरुआत से ही मन की उदासीनता और चिड़चिड़ापन सहकर्मियों के साथ विवाद उत्पन्न कर सकता है। किसी को भी व्यक्तिगत जीवन के बारे में सलाह देने से परहेज रखें। आपकी सलाह को गलत तरीके से लिया जा सकता है। युवाओं को जीवन से जुड़ी इनसिक्योरिटीज सता सकती है।
करियर – पैसों का निवेश सोच समझ कर करें।
लव – पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।
हेल्थ – सेहत में सुधार लाने के लिए अधिक पैसा खर्च होगा।

  • मीन – THE DEATH

आज आपका अधिक वक्त प्रेम संबंधों से जुड़ी परेशानियों की वजह से बर्बाद हो सकता है। यदि जीवन से कोई व्यक्ति छूट रहा हो तो इस बात का स्वीकार खुले मन के साथ करें। परिस्थिति पर हम जितनी ज्यादा पकड़ रखने की कोशिश करते हैं, कभी-कभी उतनी ही वह तकलीफ दायक होती है। परिवार के सदस्यों के खिलाफ जाकर लिए निर्णय बड़ा विवाद उत्पन्न कर सकते हैं।
करियर – काम की तरफ फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।
लव – रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव दिखेगा।
हेल्थ – अनुचित खान-पान और जीवनशैली का असर सेहत पर दिखेगा।

Related posts

तेज याद्दाशत, मजबूत बाल और चमकदार स्किन चाहिए तो अखरोट खाएं, यह हडि्डयों को मजबूत बनाने के साथ कब्ज से बचाता है

News Blast

उत्तराखंड का एक गांव, जहां नहीं होती है हनुमानजी की पूजा, यहां के लोग द्रोणागिरी पर्वत को मानते हैं देवता

News Blast

बीएचयू शोधकर्ताओं ने विकसित की ‘स्ट्रीप तकनीक’, इससे कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट 1 घंटे में मिलेगी, दावा; 100 % सटीक परिणाम

News Blast

टिप्पणी दें