May 19, 2024 : 12:52 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

लाल किला चौक के पास पकड़ा महिला चोरनी गैंग, सात गिरफ्तार

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नार्थ दिल्ली में एक महिला चोरनी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस सिलसिले में सात महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। ये केवल चोरी ही नहीं बल्कि पकड़े जाने की सूरत में धारदार हथियार से हमला करने की धमकी भी देती थीं। हाल ही में इस गैंग ने कोतवाली इलाके में लालकिले के नजदीक एक महिला को टारगेट किया था, लेकिन वे उसका पर्स चुराने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐन वक्त पर पता चल जाने पर पीड़िता ने शोर मचा दिया, जिसके बाद पुलिस और पब्लिक की मदद से सभी महिलाओं को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान सरिता, मीना, अंजली, लक्ष्मी, वर्षा, आंचल और लक्ष्मी उर्फ गंगा के तौर पर हुई। ये सभी मायापुरी इलाके की रहने वाली हें।

डीसीपी नार्थ डिस्ट्रिक एंटो अल्फोंस ने बताया 38 साल की पीड़ित महिला बावल हरियाणा की रहने वाली है। वह अपने गांव में रेडीमेड कपड़े की दुकान करती है। 23 सितंबर को महिला अपने बेटे के साथ चांदनी चौक आई थी। यहां से खरीददारी करने के बाद साढ़े तीन बजे मां बेटे लाल किला चौक पहुंचे और वहां रेलिंग के पाइप पर बैठ गए। इस बीच छह सात महिलाएं भी उनके आसपास आकर बैठ गयीं। पीड़ित महिला ने अपने बैग में कुछ हलचल महसूस की। जिसने देखा कि एक महिला उसका बैग काट रही है, ताकि पर्स चोरी कर सके। इस बात का महिला ने विरोध किया, जिस पर आरोपी महिला ने शोर मचाने की स्थिति में उसका गला काट देने की धमकी दी।

इस सबके बाद भी महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद सभी महिलाएं वहां से भाग निकली। आखिर में पब्लिक और पुलिस की मदद से इन सभी महिलाओं को वहीं दबोच लिया गया। इनकी तलाशी लेने में करीब ढाई हजार रुपए से भरा लूटा गया मर्स, आधार कार्ड, शॉपिंग बिल्स आदि सामान मिला। इस घटना की बाबत कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर सभी सात महिलाओं को अरेस्ट कर लिया। इनमें कुछ महिलाओं का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

Related posts

62.84% छात्र पास हुए; 15 स्टूडेंट्स ने पूरे 300 अंक हासिल किए, इनमें से गुना के 5

News Blast

दुकानों पर 5 से ज्यादा लोगों को एंट्री मिल सकेगी, नाइट कर्फ्यू में ढील एक घंटे बढ़ी; अब सुबह 5 से रात 10 बजे तक बाहर रह सकेंगे

News Blast

दिल्ली और मुंबई समेत 6 शहरों से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई तक फ्लाइट्स नहीं चलेंगी

News Blast

टिप्पणी दें