नई दिल्ली14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
विजय विहार इलाके में साले ने अपने ही जीजा के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जीजा को बेहोश करने के बाद घर में रखे सोने चांदी के लाखों रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त महिला के बयान पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक विजय विहार, फेस-वन में पति के साथ रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले अपने मायके चली गई थी। घर पर उसका पति अजित ही था।
बाद में उसका भाई विजय अपने दोस्त आकाश के साथ घर पर आया था। जिसने पीछे से सब्जी घर पर ही बनाई और रोटी होटल से मंगवाकर सभी ने खा ली थी। उसके पति को भाई ने बीयर भी पिलाई थी। जिसने धोखे से पति के खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे पति बेहोश हो गया। जब उनको होश आया वह कमरे में पड़े हुए थे। जिन्होंने वारदात की जानकारी उसे दी थी।