May 19, 2024 : 12:50 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एग्जाम के बाद परीक्षार्थी बोले- तीन महीने से इंतजार था, अब सुकून मिला; केंद्र पर भी दोस्तों से दूरी का गम

(आरिफ कुरैशी). गुरुवार कोराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं विज्ञान वर्ग केगणित का एग्जाम आयोजित किया गया।परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर थी। उनका कहना था कि देर से ही सही पेपर हो गया। आखिर असमंजस की स्थिति समाप्त हुई। गौरतलब है किप्रदेशभर के सभी 6 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों को सुबह सैनिटाइज कराया गया।

जानकारी अनुसारदोपहर 11.45 बजे गणित का पेपर छूटते हीबच्चों ने भी राहत की सांस ली। ये बच्चे पिछले तीन महीने से अपने शेष पेपर का इंतजार कर रहे थे। सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र से पेपर देकर लौटे अनीश का कहना था कि लॉकडाउन के चलते परीक्षा की आस ही छोड़ दी थी। लंबा समय हो जाने पर पेपर की तैयारी भी नहीं हो रही थी। जब बोर्ड ने संशोधित टाइम टेबल जारी किया, तब वापस पढ़ाई शुरू की। आज पेपर अच्छा हुआ।

टीचर और स्टूडेंट्स सभी को मास्क लगाकर ही एंट्री दी गई।

एग्जाम देने पहुंचे, लेकिन दोस्तों से मिल नहीं पाए

एक स्टूडेंट दिशा खन्ना ने कहा कि कोरोना की वजह से पहले ही बहुत डरे हुए थे। पहली बार मास्क लगा कर परीक्षा देने का अनुभव भी याद रहेगा। कोरोना की वजह से परीक्षा केंद्र पर सब से खुल कर भी नहीं मिल पा रहे थे। पेपर बड़ा था, लेकिन अच्छा हुआ।

परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की भी पूरी व्यवस्था की गई।

घर पर बैठे-बैठे बोर हो गए

छात्र नवेद अहमद का कहना है कि एक पेपर की वजह से हर समय बेचैनी रहती थी। समय पर पेपर हो जाता तो अब तक परिणाम भी आ जाता। वहीं, सुरेश का कहना था कि तीन महीने तक घर में भी बोर हो गए। पढ़ाई भी कहां तक हो पाती, तैयारी पहले से भी थी। आज पेपर देखा तो राहत मिली। पेपर अच्छा था। अधिकांश सवाल हल कर लिए। कोरोना के बीच हुआ यह पेपर हमेशा याद रहेगा।

तीन महीने बाद दोस्तों से मिले छात्र, लेकिन खुलकर बात नहीं कर सके।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर अजमेर की। जहां परीक्षा केंद्र के बाहर भी सोशल डिस्टेंसिंग देखने के लिए मिली।

Related posts

अब तक 4.41 लाख केस; पंजाब में 50% कैपेसिटी के साथ होटल और रेस्टोरेंट्स खुलेंगे; बंगाल में 31 जुलाई से पहले स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाएंगे

News Blast

12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति:बंसल हिमाचल, कामेश्वर नाथ दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के कुलपति होंगे, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

News Blast

कड़ा फरमान जारी: एनजीटी की सख्ती के बाद हरियाणा पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में, निर्देश- जो करेगा हवा खराब, कानूनी कार्रवाई झेलेगा

Admin

टिप्पणी दें