May 21, 2024 : 11:29 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति:बंसल हिमाचल, कामेश्वर नाथ दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के कुलपति होंगे, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Bansal Himachal, Kameshwar Nath Will Be The Vice Chancellor Of South Bihar Central University, President Approved

नई दिल्लीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सत प्रकाश बंसल को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। कामेश्वर नाथ सिंह दक्षिण बिहार केद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं। संजीव जैन केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति बनाए गए हैं। इनके अलावा प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति नियुक्त किए गए हैं।

प्रोफेसर के. भूषण दास को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति, प्रोफेसर बी. सत्यनारायण को कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रोफेसर एम. कृष्णन को तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय में पदस्थापना दी गई है। डॉ. बी.जे. राव को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, प्रोफेसर सैय्यद ए. हसन को मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय और प्रोफेसर एन. लोकेंद्र सिंह को मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

जेसी बोस यूनिवर्सिटी ने जारी किया दाखिला कार्यक्रम, अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए 31 व पोस्ट-ग्रेजुएट हेतु 20 जुलाई अंतिम तारीख

News Blast

कोरोना देश में:37645 नए मरीज मिले, 39674 ठीक हुए; 720 ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 2165 एक्टिव केस बढ़े, इसमें दो दिन से आ रहा उछाल

News Blast

अवैध कालोनियों पर चला पीला पंजा:जिला नगर योजनाकार ने खेड़की माजरा व धनकोट में की तोड़फोड़

News Blast

टिप्पणी दें