May 19, 2024 : 8:15 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में बड़ी बहनें घर पहुंचीं तो पंखे पर लटका मिला भाई; वे इतना घबरा गईं कि बोल तक नहीं पा रहीं, पुलिस को काउंसलिंग करनी पड़ रही

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Class 7th Student Commits Suicide By Hanging Himself In Bhopal Misrod Area

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घर पहुंचने पर अभिषेक फंदे पर मिला। घर का बाहर से ताला लगा हुआ था। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

  • सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया
  • 6वीं पास करने के बाद नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था

भोपाल के मिसरोद इलाके में कक्षा 7वीं कक्षा के 12 वर्षीय एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त उसकी ममेरी बहनें बाहर गई थीं। लौटकर आने पर वह उन्हें फंदे पर मिला। यह देख दोनों इतना घबरा गईं कि कुछ बोल भी नहीं पा रही हैं। ऐसे में पुलिस को उनकी काउंसलिंग करना पड़ रही है। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मिसरोद पुलिस के अनुसार मूलत: पन्ना की रहने वाली 27 वर्षीय अंबर अहिरवार पिता फूलचंद अहिरवार होशंगाबाद रोड स्थित सौम्या हेरिटेज अपनी छोटी बहन ज्वाला के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि उनका 12 साल का ममेरा भाई अभिषेक अहिरवार भी साथ में रह रहा था। वह भी पन्ना का रहने वाला था।

अंबर ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी ज्वाला का कॉलेज का एग्जाम था। वह उसे सुबह करीब 8.45 बजे गांधीनगर लेकर गई थी। दोपहर करीब 1.30 बजे बहन को परीक्षा दिलाकर घर पहुंचीं। ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर अभिषेक पंखे से लगे फांसी के फंदे पर लटका था। उसने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया था। घटना के बाद अंबर ने खुद इसकी सूचना पुलिस को दी।

बहन के इलाज के लिए रह रहे यहां

अंबर ने पुलिस को बताया कि ज्वाला की किडनी का ऑपरेशन हुआ है। उसी के इलाज के लिए वे यहां पर रहे हैं। उसकी कालेज की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। उनके यहां रहने के कारण मामा ने अभिषेक को यहां भेज दिया था। उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा।

इस तरह फांसी लगाने की संभावना

पुलिस के अनुसार अभिषेक घर पर अकेला था। घटना स्थल के पास एक कुर्सी और कूलर रखा मिला है। संभावना है कि वह कुर्सी पर चढ़कर कूलर पर चढ़ा होगा। इसके बाद दुपट्‌टे का फंदा बनाकर उसने पंखे से लटका दिया होगा। इसके बाद उसने फांसी लगा ली होगी।

खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका

टीआई निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों लड़कियां बहुत डरी हुई हैं। वह किसी तरह की बात करने की स्थिति में नहीं हैं। वे बोल भी नहीं पा रही हैं। ऐसे में अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर अभिषेक ने यह कदम क्यों उठाया? घटना के वक्त वह घर पर अकेला था और अंबर बाहर से ताला लगाकर गई थी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। रविवार को उनके आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए कर रहा था तैयारी

अंबर ने पुलिस को बताया कि अभिषेक करीब 3 महीने पहले ही ममेरी बहनों के साथ रहने आया था। इस साल कक्षा 6वीं की परीक्षा पास करने के बाद 7वीं में आया है। वह भोपाल के नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था।

Related posts

लालू यादव चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी क़रार, 21 को सज़ा पर सुनवाई

News Blast

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मिले कमलनाथ; 19 सीटों पर मिली हार की रिपोर्ट सौंपी

News Blast

Agra Overseas Bank Loot Latest News And Updates: Robbers Looted Rs 56 Lakhs From Indian Overseas Bank at Rohta In Agra, Uttar Pradesh | 15 मिनट में चार बदमाशों ने की इंडियन ओवरसीज बैंक से 56 लाख रुपए की लूट, पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित

Admin

टिप्पणी दें