May 15, 2024 : 9:47 AM
Breaking News
MP UP ,CG

कांग्रेस ने कहा- एक ही योजना का लगातार दो दिन शुभारंभ करना शर्मनाक; मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का भी मजाक उड़ाया

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan Targeted By Congress After Kisan Kalyan Yojana Launch In Madhya Pradesh

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान कल्याण योजना का शनिवार को शुभारंभ करने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सवाल खड़े किए हैं।

  • कांग्रेस ने पूछा- एक दिन पहले सीएम ने उनके जन्मदिन को शुभ दिन बताया था तो दूसरे दिन कार्यक्रम क्यों
  • कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन चुनाव आयोग की घोषणा को देखते हुए एक दिन पहले ही कर दिया था

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण योजना के शुभारंभ को लेकर अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि जिस किसान कल्याण योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 25 सितंबर को शुभारंभ कर चुके हैं, उसी का आज फिर 26 सितंबर को दोबारा कार्यक्रम कर शुभारंभ किया। इससे शर्मनाक कुछ और हो नहीं सकता?

यह पंडित दीनदयाल का अपमान है
सलूजा ने कहा कि ऐसा कर मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी का भी अपमान किया है। उनकी जयंती का भी मजाक उड़ाया है, क्योंकि कल मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी का आज जन्मदिन है। इस योजना के शुभारंभ के लिए इससे शुभ अवसर कुछ और हो नहीं सकता। तो फिर क्या कारण है कि कल शुभारंभ की गई योजना का आज दोबारा उन्होंने शुभारंभ किया? क्या वह पंडित दीनदयालजी की जयंती को शुभ नहीं मानते?

चुनाव की घोषणा का डर था
सलूजा ने आरोप लगाए कि शिवराज इस योजना का शुभारंभ 26 सितंबर को एक बड़ा समारोह आयोजित कर करना चाहते थे, लेकिन एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपचुनाव की संभावित घोषणा और अचार संहिता को देखते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ इस योजना का एक दिन पहले ही एक समारोह में शुभारंभ कर दिया। लेकिन कल जब इस योजना का शुभारंभ हो चुका था तो फिर आज लाखों खर्च कर बड़ा समारोह आयोजित करने की जरूरत क्यों पड़ी?

झूठ के लिए जाने जाते हैं शिवराज
शिवराज अपनी झूठी घोषणाओं, झूठे उद्घाटन, भूमि पूजन, शिलान्यास के लिए जाने जाते हैं। अब जिस तरह से एक योजना का वे दो-दो बार शुभारंभ कर रहे हैं, उसके लिए प्रदेश के खजाने से लाखों खर्च कर रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को कार्यक्रमों के नाम पर लुटा रहे हैं। उसी से समझा जा सकता है कि किस प्रकार सरकारी धन का अपव्यय उनकी सरकार में हो रहा है?

20 सितंबर से अब तक यह घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के 1.75 लाख कृषकों के बैंक खातों में योजना की राशि डाली।
  • सागर के विकासखंड जैसीनगर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
  • गैरतगंज (सांची) जिला रायसेन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
  • गुना के बमौरी विधानसभा में 600 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ का शुभारंभ किया।
  • प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लैपटॉप की राशि का वितरण।
  • सिसगांव (डबरा), जिला ग्वालियर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन।
  • ग्राम राजपुर, जिला अशोकनगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
  • 20 हजार ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स के खाते में 10-10 हजार रुपए पहुंचाए।
  • पिपरई (मुंगावली), जिला अशोकनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
  • इंदौर में 50 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
  • खकनार (नेपानगर), जिला बुरहानपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
  • पुनासा (मांधाता), खंडवा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
  • कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने हेतु सहकारी बैंकों को 800 करोड़ की राशि का अंतरण किया।
  • उज्जैन में छोटी कालीसिंध नदी पर 79.03 करोड़ की लागत से निर्मित इन्दौख बैराज मध्यम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Related posts

CM हाउस पहुंची फर्जी नोटशीट में खुलासा:भोपाल सांसद प्रज्ञा के लेटर हेड और साइन स्कैन किए; सिर्फ तबादले की सिफारिश का मैटर बदला; CM को लिखी आदेशात्मक भाषा ने खोला राज

News Blast

कोरोना काल में आनलाइन लेक्चर अथवा गाने सुने, अब सुनाई देना हुआ कम

News Blast

दावों की पोल खुलने के बाद सड़क पर निगम प्रशासन: मानसून की पहली बारिश में जलभराव होने के बाद जागा निगम प्रशासन , शहर की जलमग्न हुई सड़कों और जलभराव वाले क्षेत्रों के निरीक्षण पर पहुंचे निगम के अधिकारी

Admin

टिप्पणी दें