इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया।
- आरोपी खजराना क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की नाबालिग के साथ काफी समय से छेड़खानी कर रहा था
- नाबालिग लड़की ने हरकतें बताईं तो सिपाहियों को गुस्सा आ गया, उन्होंने उसकी पिटाई कर दी
इंदौर में बेटी की उम्र की नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोपी काफी समय से लड़की से छेड़खानी कर रहा था। जब पीड़िता ने विरोध जताना शुरू किया तो वह थाने पहुंचकर उसी के खिलाफ आरोप लगाने लगा। बाद में पुलिस ने सच जाना और आरोपी पर सख्ती की तो वह टूट गया और रोने लगा। फिर कान पकड़कर माफी मांगी। टीआई से वादा करने लगा कि अब कभी नहीं करूंगा।
मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। यहां 12 साल की नाबालिग लड़की से 35 साल का आरोपी मकसूद अक्सर छेड़खानी करता था। रविवार को जब मामला थाने पहुंचा तो वह नाबालिग लड़की पर ही आरोप लगाने लगा। उसके खिलाफ शिकायत करने लगा। इसके बाद नाबालिग ने आरोपी की हरकतें बताईं तो सिपाहियों को गुस्सा आ गया। उन्होंने आरोपी को पीट दिया। पुलिस के हाथों पिटाई के बाद आरोपी ने गुनाह कबूल लिया और कान पकड़कर रोने लगा। बोला- अब कभी ऐसा नहीं करूंगा। एक बार माफ कर दो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
0