May 22, 2024 : 12:44 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

1 जुलाई का मूलांक 1 और भाग्यांक 3 है, ऑफिस में स्थान बदल सकता है, वरिष्ठ अधिकारियों की मदद मिल सकती है

  • बुधवार को अंक 2 वाले लोगों को लाभ मिल सकता है, अंक 3 वाले लोगों का धन अटक सकता है

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 03:23 PM IST

बुधवार, 1 जुलाई का मूलांक 1, भाग्यांक 3, दिन अंक 5, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1 की अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ मित्र युति, अंक 3 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए बुधवार कैसा रह सकते हैं…

अंक 1- अधिकारी बदल सकता है। ऑफिस में स्थान बदल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिल सकती है या लाभ मिल सकता है।

क्या करें- शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- खान व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। चुनावी लड़ाई में विजय मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी उठापटक करना चाहते हैं तो आकर सकते हैं, अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को तुलसीदल की माला भेंट करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- लोन के मामले में प्रबल अनुकूलता रह सकती है और यदि आवेदन करना कहते हैं तो आज न करें। किसी को दिया हुआ धन प्राप्त होने में कठिनाई आ सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- कार्य संबंधी यात्रा में अंतिम निर्णय पर न पहुंचे। व्यापार का विस्तार करने का मौक़ा मिल सकता है। यदि शरीर से भारी हैं तो यात्रा से बचें।

क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 5- अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। पर्याप्त आराम करें। कोई बड़ी योजना सफल होने से मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- समय कृपालु है। पुरानी योजना सफल हो सकती है या उसके सफल होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। मीडिया के फील्ड रिपोर्टरों और एंकरों को अधिक अनुकूलता संभव है। 

क्या करें- गणेश भगवान के गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 7- आई डॉक्टरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। यदि ट्रांसफर का मामला पक्ष में रह सकता है। निजी सहायक के रूप में काम करने वाले लोगों को बॉस की कृपा मिल सकती है।

क्या करें- अर्थला स्तोत्र का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- करियर में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा चलने दें। व्यर्थ की उठापटक से बचें। 

क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर और नमकीन चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- किसी सहयोगी की मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं या उसके सूत्रधार बन सकते हैं। 

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- लाल

Related posts

शुक्र का राशि परिवर्तन 17 को: देश में कई जगहों पर तेज बारिश, सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था में सुधार के योग

Admin

बच्चों में सूखी खांसी नहीं डायरिया और उबकाई भी हो सकते हैं संक्रमण के लक्षण, चीन में ऐसे ही मामले सामने आ रहे

News Blast

सूर्य ग्रहण के बाद उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही जोशीमठ का नृसिंह मंदिर, पंचबद्री और पंचकेदार मंदिर भी खुल गए हैं

News Blast

टिप्पणी दें