May 21, 2024 : 5:28 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

महिला ने सरकारी अफसर को मास्क पहनने की सलाह दी, नाराज अधिकारी ने ऑफिस में रॉड से पिटाई की

  • घटना शनिवार सुबह नेल्लोर के टूरिज्म डिपार्टमेंट ऑफिस में हुई
  • मंगलवार को वीडियो सामने आया, महिला ने केस दर्ज कराया

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 03:23 PM IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के एक गवर्नमेंट ऑफिस में महिला कर्मचारी ने अफसर को मास्क लगाने की सलाह दी। अफसर को यह अपनी बेइज्जती लगी। उसने ऑफिस में ही महिला की रॉड से पिटाई की। बाल पकड़कर घसीटा। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने महिला को बचाने की कोशिश की। लेकिन, वे कामयाब नहीं हो पाए। घटना शनिवार की है। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आया और महिला ने केस दर्ज कराया। आरोपी अफसर की तलाश की जा रही है। 

टूरिज्म डिपार्टमेंट का मामला
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना नेल्लोर के टूरिज्म डिपार्टमेंट में शनिवार सुबह हुई। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। एक व्यक्ति तेजी से कमरे में घुसता है। यहां कुछ कर्मचारी काम में व्यस्त हैं। यह व्यक्ति सामने की तरफ बैठी महिला कर्मचारी के पास पहुंचता है। उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा देता है। महिला की टेबल के बगल में रखी रॉड जैसी कोई वस्तु उठाकर उसे मारना शुरू करता है। 

डिप्टी मैनेजर है आरोपी
अफसर की हरकत देखकर कुछ कर्मचारी दौड़कर उसके पास पहुंचते हैं। उसके हाथ से रॉड छीनने और महिला को बचाने की कोशिश करते हैं। महिला कुर्सी से जमीन पर गिर जाती है। मारपीट करने के बाद यह व्यक्ति बाहर कमरे से बाहर निकल जाता है। इस व्यक्ति का नाम भास्कर बताया गया है। वो टूरिज्म डिपार्टमेंट में डिप्टी मैनेजर है। महिला ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोपी अफसर को संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी थी। अफसर ने इसे अपनी बेइज्जती माना।  

Related posts

एलजी ने खारिज किया दिल्ली सरकार के कैबिनेट का फैसला, दिल्ली दंगे केस में पुलिस के वकीलों के पैनल को लागू करने का आदेश

News Blast

पुलिस अफसर बोले: ‘पत्नी ने रेप की धमकी देकर शादी की, मैं फंस गया’, पत्नी ने बताया झूठ

News Blast

अमेरिका ने कहा- झड़प पर हमारी पैनी नजर, ट्रम्प और मोदी की 2 जून को इस मुद्दे पर बात हुई थी; भारत के 20 जवान शहीद हुए, चीन के भी 43 सैनिक मारे गए या घायल हुए

News Blast

टिप्पणी दें