May 19, 2024 : 10:15 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 5.09 लाख केस: लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े; गोवा के मुख्यमंत्री बोले- राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 446 हो गई। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन18हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्याडेढ़ लाख के पार हो गई। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 5024 संक्रमित मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ''पूरे राज्य में संक्रमित मिल रहे हैं। इसलिए हम कह सकते है कि यहां कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने लगा है। हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा।''

झारखंड और असम में लॉकडाउन बढ़ा

कोरोना के खतरे के मद्देनजर झारखंड सरकार नेलॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया। असम में गुवाहाटी और कामरूप जिलेमें 14 दिन (28 जून से 11 जुलाई तक) के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। उधर, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि राजधानी में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार

भारत में 5 लाख कोरोना संक्रमितहोने में149 दिन लगे। लेकिन राहत की बात है कि दुनिया के बाकीदेशों के मुकाबले हमारे यहां संक्रमण फैलने कीरफ्तार धीमी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख 90 हजार 401 हो गई है। इनमें 1 लाख 89 हजार 463 एक्टिव केस हैं। 2 लाख 92 हजार 626 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि15 हजार 487 ने जान गंवाई।

    केजरीवाल ने कहा-संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हालात नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोजाना करीब तीन हजार बढ़ रही है। टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं, इसलिए केस बढ़ रहे है। दिल्ली में हालात काबू में हैं।

    केजरीवाल ने कहा, 'कोरोना मरीजों के लिये फिलहाल बेड की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 13500 बेड अभी हैं और बुराड़ी अस्पताल में 400 और बेड बढ़ाने की मंजूरी दी है, लेकिन आने वाले समय में हमें सबसे ज्यादा वेंटिलेटर की जरूरत होगी।'

    UPDATES:

    • हरियाणा के गुड़गांव में शॉपिंगमॉल अगले हफ्ते खुलेंगे।पिछले तीन महीनों से यहां शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल बंद ही थे। हालांकि, अभी भी धार्मिक स्थलों के बंद ही रहने की खबर है।
    • महाराष्ट्र में 28 जून से सैलून और ब्यूटी पार्लर खोले जाएंगे। उद्धव सरकार ने कहा है कि प्रदेश में अगर किसी पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत होती है तो उसके परिवार को सरकारी घर खाली नहीं करना पड़ेगा। फैमिली की 65 लाख रु. तक की मदद भी मिलेगी। महाराष्ट्र में 4326 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 54 की जान गई।
    • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 15 हजार 446 टेस्ट किए गए। वहीं, 25 जून तक देश में 77 लाख 76 हजार 228 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं।

    5 राज्यों का हाल

    मध्यप्रदेश:यहां शुक्रवार को 203 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 31, इंदौर और मुरैना में 36-36 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 798 हो गई, इनमें से 2448 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 546 लोगों की मौत हुई है।

    मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल का दौरा किया। मिश्रा पीपीई किट पहनकर अस्पताल के कोविड वार्डों में पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। शहर में गुरुवार को 36 पॉजिटिव मिले और 3 मरीजों की मौत हुई।

    महाराष्ट्र:यहां शुक्रवार को 5024 संक्रमित मिले और 175 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1297 मामले बढ़े, यहां अब 72 हजार 287 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 52 हजार 765 हो गई, इनमें से 65 हजार 829 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7106 ने जान गंवाई।

    यह फोटो मुंबई के मलाड ईस्ट के अप्पा पाड़ा इलाके की है। यहां पिछले तीन में 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद गुरुवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान पूरा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहने नजर आया।

    उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को 750 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 136, गाजियाबाद में 89 और लखनऊ में 52 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 943 हो गई, इनमें से 6730 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 630 लोगों की मौत हुई है।

    बिहार:यहां शुक्रवार को 190 संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। पटना में 23, मधुबनी में 22 और भागलपुर में 18 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 678 हो गई, इनमें से 1953 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 56 ने जान गंवाई।

    राजस्थान:यहां शुक्रवार को 364 नए मरीज सामने आए और एक की जान गई। जयपुर में 60, सिरोही में 42 और पाली में 41 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 660 हो गई, इनमें से 3218 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 380 लोगों की मौत हुई है।

    यह फोटो जयपुर की है। शुक्रवार को कुवैत से 174 लोग यहां पहुंचे। इन सभी के सैंपल लिए गए और अन्य जांच की गईं।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    यह फोटो गुड़गांव का है। यहां शुक्रवार को कोविड-19 टेस्ट सेंटर पर संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल लिए गए।

    Related posts

    301 नए मामले आए, करनाल में 2 और पंचकूला में 1 मरीज की मौत, 60 की हालत नाजुक

    News Blast

    पीएम मोदी के कृषि क़ानूनों को वापस लेने में योगी फैक्टर क्या है?

    News Blast

    VIDEO में एशिया के सबसे लंबे ट्रैक का रोमांच:इंदौर में 308 किमी की स्पीड से मुड़ती है सुपर कार, अब तक सिर्फ जर्मनी, इटली और अमेरिका में ही थे ऐसे ट्रैक

    News Blast

    टिप्पणी दें