May 6, 2024 : 2:19 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 381 लोगों की जान गई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 175 मौतें, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7 हजार के पार

कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 15,689 हो गई है। शुक्रवार को 16 राज्यों में 381 लोगों ने जान गंवा दी। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 175 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7,106 पहुंच गया है।

उधर, तमिलनाडु में मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब हो गई है। यहां शुक्रवार को 46 मरीजों की मौत हुई। अब तक राज्य में 957 लोग जान गंवा चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 63 मौतें हुईं। यहां मरने वालों की संख्या अब 2,492 हो गई है।

गुजरात से भी ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं
कोरोना के चलते कई राज्यों में मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को गुजरात से भी ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। गुजरात में 18 लोगों की जान गई जबकि उत्तर प्रदेश में 19 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा हरियाणा में 13, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 10-10, तेलंगाना में 7, मध्य प्रदेश में 4,पंजाब में 2, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 1-1 मरीजों की मौत हुई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 7,106
दिल्ली 2,492
गुजरात 1,772
तमिलनाडु 957
पश्चिम बंगाल 616
मध्य प्रदेश 546
उत्तर प्रदेश 630
राजस्थान 380
तेलंगाना 237
हरियाणा 211
कर्नाटक 180
आंध्र प्रदेश 146
पंजाब 122
जम्मू कश्मीर 91
बिहार 56
उत्तराखंड 37
केरल 23
ओडिशा 24
झारखंड 12
छत्तीसगढ़ 13
असम 09
हिमाचल प्रदेश 08
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 09
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 02
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल

15,689

07 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 4,179
अहमदाबाद 1,398
ठाणे 816
पुणे 675
चेन्नई 727
कोलकाता 351

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख

मौतें
16 जून 2004
17 जून

325

18 जून 342
19 जून 365
20 जून

377

21 जून 426
22 जून 312
23 जून 468
24 जून 424
25 जून 401

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Corona Virus Latest Updates; Coronavirus death toll; Mumai Delhi Tamil Nadu Gujarat Maharashtra Mumai Delhi Punjab haryana Uttar Pradesh Telangana Jammu Kashmir west bengal Tamil Nadu bihar Himachal pradesh, asam

Related posts

Chhatarpur: प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र; 15 गांव के किसानों ने केन बेतवा लिंक परियोजना पर उठाए सवाल

News Blast

गर्मी ने दिखाए तेवर तो महिला ने सिर पर पानी से भरी पॉलिथिन रखी, झारखंड में युवक ने आग के ऊपर झूलकर मनाया गाजन पर्व

News Blast

सोहना रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटिड फ्लाई ओवर एक बार फिर हुआ क्षतिग्रस्त, जैक लगाकर रोका

News Blast

टिप्पणी दें