May 8, 2024 : 2:22 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में रिकॉर्ड 1,971 नई मौतों का आंकड़ा जुड़ा; महाराष्ट्र में 1,409 और दिल्ली में 437 लोगों ने जान गंवाई

  • महाराष्ट्र सरकार ने मौत का अपडेटेड आंकड़ा जारी किया, यहां मरने वालों की संख्या 5537 हुई
  • तमिलनाडु चौथा राज्य जहां 500 से ज्यादा ने जान गंवाई, हरियाणा में मरने वालों का आंकड़ा 103 पहुंचा

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 12:33 AM IST

नई दिल्ली. कोरोनावायरस ने मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1971 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं। जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते देश में मरने वालों की संख्या अचानक 9980 से 11 हजार 888 पहुंच गई। जबकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया। 

देश की राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड 437 संक्रमितों ने दम तोड़ा। ये दिल्ली में अब तक हुई मौतों में सबसे अधिक है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया है।

तमिलनाडु में मृतकों का आंकड़ा 500 के पार, हरियाणा में अब तक 103 मौतें 
मंगलवार को तमिलनाडु में 49 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा 500 के पार हो गया। अब तक राज्य में 528 लोग जान गंवा चुके हैं। उधर, हरियाणा देश का 10वां राज्य बन गया है जहां मरने 100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। यहां अब तक 103 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

इन राज्यों में भी मौतें हुईं
गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 11, पश्चिम बंगाल में 10, राजस्थान में 7, कर्नाटक में 7, तेलंगाना में 4, हरियाणा में 3, आंध्र प्रदेश में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। बिहार, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब में 1-1 मरीज की जान गई। इसके पहले सोमवार को देशभर में 396 मरीजों की मौत हुई थी। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               5,537
दिल्ली  1,837
गुजरात 1,534
तमिलनाडु 528
पश्चिम बंगाल 495
मध्य प्रदेश 476
उत्तर प्रदेश 417
राजस्थान 308
तेलंगाना 191
हरियाणा 103
कर्नाटक 94
आंध्र प्रदेश 88
पंजाब 72
जम्मू कश्मीर 63
बिहार 39
उत्तराखंड 25
केरल 21
झारखंड 09
छत्तीसगढ़ 09
असम 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 04
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
कुल 10,015

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           2,250  
अहमदाबाद 1210
धुले 494
ठाणे 480
पुणे 469
चेन्नई 379
कोलकाता 297
इंदौर 174
जयपुर 137
सांगली 135
औरंगाबाद 135
सोलापुर 133
सतारा  104
सूरत 104
नार्थ 24 परगना 74
रायगढ़ 72
पालघर 71
भोपाल 69
उज्जैन  66
हावड़ा 63
आगरा 66
मेरठ 60

11 जून को 396 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388
13 जून 311
14 जून 321
15 जून 396

Related posts

डेढ़ घंटे बाद भास्कर ने 100% बेड उपलब्ध होने वाले 7 अस्पताल में फोन लगाया तो 4 बोले हम एडमिट नहीं कर रहे, तीन बोले फुल है

News Blast

नासा की कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मेडिकल साइंस में

News Blast

एमसीडी एक सप्ताह में वेतन दे, अन्यथा इस्तीफा दे

News Blast

टिप्पणी दें