February 8, 2025 : 7:24 PM
Breaking News
मनोरंजन

नीना गुप्ता ने शेयर की 37 साल पुरानी फिल्म की वीडियो क्लिप, बोलीं- इसे मैंने ओमपुरी और सतीश कौशिक के लिए पोस्ट किया है

दैनिक भास्कर

May 23, 2020, 04:47 PM IST

लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर 37 साल पहले रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘मंडी’ की एक वीडियो क्लिप शेयर की। जिसमें उनके अलावा ओमपुरी और सतीश कौशिक भी दिखाई दिए।

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए नीना ने लिखा, ‘ये पोस्ट ओमपुरी और सतीश कौशिक के एक्सप्रेशन्स के लिए की है’। फिल्म की इस क्लिप में वे महफिल में सबके सामने नाचती दिख रही हैं, वहीं इस दौरान वहां बैठे ओमपुरी उन्हें लगातार देख रहे होते हैं, तभी वहां सतीश कौशिक का आना होता है, और वे आते ही नीना को ललचाई निगाहों से देखने लगते हैं।

कुछ दिन पहले भी शेयर की थी वीडियो क्लिप

छह दिन पहले भी नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी फिल्म की एक क्लिप शेयर की थी। उसमें भी वे नाचते हुए दिखाई दी थीं। तब उन्होंने लिखा था, ‘वो भी क्या दिन थे। नेटफ्लिक्स पर मंडी देख रही हूं।’ उनकी इस पोस्ट पर दिव्या दत्ता, राजेश्वरी सचदेव और प्राची शाह जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए इस फिल्म की तारीफ की थी।

श्याम बेनेगल की फिल्म है ‘मंडी’

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘मंडी’ को प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल ने बनाया था। यह राजनीति और वेश्यावृति पर बनी एक व्यंगात्मक फिल्म थी। जिसकी गिनती कल्ट फिल्मों में होती है। इसमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक, अन्नू कपूर, सतीश कौशिक, पंकज कपूर, सईद जाफरी, सोनी राजदान, इला अरुण और गीता सिद्धार्थ जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। 

Related posts

BJP नेता ने की तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश, टीम ने थाने जाकर जान बचायी

News Blast

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पूछा- ‘हत्या’ के दिन दुबई का ड्रग डीलर अयाश खान सुशांत से क्यों मिला था?’ रिया चक्रवर्ती पर भी बोला हमला

News Blast

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर यशराज फिल्म्स का बड़ा दांव, अक्षय कुमार के बाद अब विक्‍की कौशल के अपोजिट फिल्म के लिए साइन किया

News Blast

टिप्पणी दें