May 15, 2024 : 11:07 PM
Breaking News
मनोरंजन

विकी कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की 12वीं पुण्यतिथि पर दिया ट्रिब्यूट, शेयर किया न्यू लुक

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 12:48 PM IST

विकी कौशल एक बार फिर इंडियन आर्मी की जांबाज सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। वे अगली फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के रूप में नजर आएंगे। इस बहादुर योद्धा की 12वीं पुण्यतिथि पर विकी ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने फील्ड मार्शल के रोल में अपना नया लुक भी शेयर किया।

पिछले साल किया था फर्स्ट लुक शेयर

विकी ने पिछले साल की उनकी पुण्यतिथि पर ही सैम की भूमिका में फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला का है। विकी और मेघना इसके पहले फिल्म राजी में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा विकी शहीद उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। 

शहीद उधमसिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू 

विकी ने पोस्ट प्रोडक्शन के शुरू होने की बात कविता के अंदाज में लिखी थी। वे लिखते थे- जब प्रकृति ने इशारा किया तो हमने सुना। तेज भागते हुए हमने स्लो मोशन में आने के लिए गियर बदले। अब फिर से एक बार बुलावा आया है। एक उत्साह है लेकिन सावधानी के साथ। सब कुछ फिर से शुरू करने की भूख है। इस भावना के साथ हम शुरू करते हैं, फिर से… कल से यानी 8 जून से, सरदार उधम सिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो रहा है। फिल्म को 15 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा।

Related posts

बॉलीवुड में फिर शोक: विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा का कोरोना से निधन, हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर कुमार रामसे भी नहीं रहे

Admin

शिल्पा से पूछताछ में नया खुलासा:राज को देखते ही भड़क गईं थीं शिल्पा, चिल्लाते हुए कहा- तुमने परिवार को बदनाम कर दिया, मेरे सारे प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए

News Blast

ब्राह्मण विकास समिति द्वारा महिलाओं को उपहार वितरण किया गया

News Blast

टिप्पणी दें