May 18, 2024 : 1:22 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

टेस्ला के सीईओ मस्क ने 3 हफ्ते पहले जन्मे बेटे का नाम X AE A-12 रखा था, अब 12 को रोमन में Xii किया

  • एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने इंस्टाग्राम पर बेटे का नाम बदले जाने की जानकारी दी
  • ग्राइम्स ने 4 मई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, उन्होंने नाम बदलने का कारण नहीं बताया

दैनिक भास्कर

May 26, 2020, 11:10 AM IST

वॉशिंगटन. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और उनकी सिंगर गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने अब अपने पहले बच्चे का नाम X AE A-12 से बदलकर X AE A-Xii कर दिया है। नाम के केवल न्यूमेरिक भाग में बदलाव किया गया है। इसमें 12 को हटाकर रोमन में Xii किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में सेलिब्रिटी कपल ने अपने बेटे का नाम X AE A-12 रखा था, जो काफी चर्चा में रही थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके बेटे के नाम के कई मीम्स शेयर किए थे।

इंस्टाग्राम पर नाम बदलने की जानकारी दी

नाम में बदलाव की खबर तब मिली जब कनाडाई सिंगर से इंस्टाग्राम पर उनके एक फॉलोअर ने पूछा कि क्या वे अपने बच्चे का नाम बदलने का विचार कर रही हैं। इस पर सिंगर ने जवाब दिया- X AE A-Xii।

ग्राइम्स ने बेटे के नाम का मतलब भी बताया था

हालाकि, उन्होंने इस बदलाव के पीछे के कारण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने 4 मई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले ग्राइम्स ने ट्विटर पर बेटे के नाम का मतलब बताया था। उन्होंने कहा था कि बेटे के नाम में दोनों के फेवरेट एयरक्राफ्ट से लेकर ग्राइम्स का फेवरेट गाना है।

Related posts

इमरान की मुश्किलें बढ़ेंगी: पाकिस्तान में मस्जिद और मदरसों के संचालक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे, PM पर वादाखिलाफी का आरोप

Admin

वैक्सीनेशन से ही हारेगा कोरोना: 20% आबादी को वैक्सीन लगने के बाद कोरोना की नई लहर आने का खतरा न के बराबर; अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस में ऐसा ही हुआ

Admin

इटली में इमरजेंसी 31 जनवरी तक बढ़ाया जाएगा; डब्ल्यूएचओ ने कहा- वैक्सीन साल के अंत तक तैयार हो सकती है; दुनिया में 3.59 करोड़ केस

News Blast

टिप्पणी दें