May 21, 2024 : 3:05 PM
Breaking News
खेल

ट्विटर पर ट्रेंड हुई धोनी के रिटायरमेंट की खबरें, साक्षी ने कहा- यह अफवाह, लॉकडाउन में लोगों का मानसिक संतुलन खराब हो गया

  • पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछला मैच जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था
  • साक्षी ने थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट हटा लिया, इसके बाद धोनी के संन्यास को लेकर सस्पेंस बढ़ गया

दैनिक भास्कर

May 28, 2020, 11:28 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात को तो ट्विटर पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें ट्रेंड होने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में गया था। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी सामने आईं और उन्होंने ट्वीट कर इन खबरों को अफवाह करार दिया।

साक्षी ने थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसकी वजह सामने नहीं आई। साक्षी के ट्वीट हटाने से अब धोनी के संन्यास को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

ट्वीट करने वालों अपना काम करो: साक्षी

साक्षी ने लिखा, ‘‘यह सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। मुझे लगता है कि लॉकडाउन ने लोगों का मानसिक संतुलन खराब कर दिया है। #DhoniRetires के साथ ट्वीट करने वालों अपना काम करो।’’

एक साल से क्रिकेट से दूर हैं धोनी

धोनी करीब एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछला मैच जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट के बाद धोनी छुट्टी पर चले गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल से धोनी वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए टल गया है।

Related posts

शिखर धवन ने कहा- आईपीएल में इस बार दिल्ली कैपिटल्स काफी मजबूत टीम, खिताब जरूर जीतेगी, ट्रॉफी फैंस के नाम करेंगे

News Blast

हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह ने धोनी से कहा था- आपकी जीत से मेरी सेहत बेहतर होती है; तीसरा वर्ल्ड कप जीतने की शुभकामना भी दी थी

News Blast

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर आएगी एयर इंडिया

News Blast

टिप्पणी दें