दैनिक भास्कर
Jun 14, 2020, 04:19 AM IST
पलवल. मास्क न लगाने वालों के खिलाफ महिला पुलिस ने भी अभियान शुरू कर दिया है। पांच दिन में बैगर मास्क वालों के 50 चालान किए हैं। इनमें पुरुषों के अलावा ज्यादातर महिला वाहन चालक भी हैं। महिला थाना प्रभारी अंजू देवी के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जागरुक किया जा रहा है कि वह खुद का व अपने परिवार का ध्यान रखें।