May 19, 2024 : 5:09 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मोदी सरकार की उपलब्धियां 15 लाख घरों तक पहुंचाएगी भाजपा : आदेश गुप्ता

दैनिक भास्कर

Jun 10, 2020, 04:00 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में  तेजी से फैल रही कोरोना संक्रमण निपटने में विफल साबित हो रही आम आदमी पार्टी की सरकार से जनता की नाराजगी का फायदा उठाने के फिराक में है। 2022 में होने वाले निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा ने 15 लाख घरों में संपर्क करेगी और इस दौरान कोराने संक्रमण पर काबू करने में विफलता से नाराज दिल्ली के लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा एक साल में लिए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताकर मैदान तैयार करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर कहा कि दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 15 लाख लोगों तक प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता के नाम चिट्ठी और एक साल की उपलब्धि की बुकलेट पहुंचाया जायेगा। हर बूथ पर दो-दो कार्यकर्ता यह जिम्मेदारी निभायेंगे।

गुप्ता ने बताया कि दूसरे कार्यक्रम के तहत 13 जून 2020 को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश कार्यालय से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके लिए दिल्ली में दो हजार से अधिक पॉइंट बनाए गए हैं, जहां मंडल स्तर के पदाधिकारी 20 से 25 लोगों के साथ सरकार का संदेश पहुंचाएंगे। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा कार्यकर्ता और जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। 

15 लाख फेस कवर और सेनिटाइजर बाटेंगी भाजपा

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश भाजपा के सभी सातों मोर्चें के पदाधिकारी 15 लाख फेस कवर और सेनिटाइजर बांटेंगे।  भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर व कॉलोनियों में जाकर फेस कवर और सेनिटाइजर बांटने का काम दिया जाएगा।

Related posts

24 घंटे में 809 नए केस मिले, 19 मरीजों की भी मौत हुई; योगी ने कहा- योग्यता के आधार पर रोजगार के लिए प्रवासियों की काउंसिलिंग होगी

News Blast

100 दिन छुट्टी, घर के पास पोस्टिंग…शाह के कश्मीर दौरे ने जवानों में जगाई नई उम्मीद

News Blast

गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, राज्य के वन मंत्री ने कहा- घटना में कई लोग शामिल, जल्द ही सब पकड़े जाएंगे

News Blast

टिप्पणी दें