May 5, 2024 : 4:02 PM
Breaking News
खेल

खेल रत्न के लिए महिला टीम की कप्तान रानी का नाम भेजा; वंदना, मोनिका और पुरुष खिलाड़ी हरमनप्रीत अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

  • सरदार सिंह खेल रत्न पाने वाले हॉकी के आखिरी खिलाड़ी थे, उन्हें 2017 में भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया के साथ सम्मानित किया गया था
  • मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए आरपी सिंह, तुषार खांडकर और द्रोणाचार्य सम्मान के लिए कोच बीजे करिअप्पा और रोमेश पठानिया के नाम भेजे
  • रेसलिंग फेडरेशन ने विनेश फोगाट के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की, पांच पहलवानों का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा

दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 04:05 PM IST

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की है। साथ ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए वंदना कटारिया, मोनिका और पुरुष टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह का नाम भेजा है। पिछली बार पैरालिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।

लाइफटाइम अचीवमेंट मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए हॉकी इंडिया ने पूर्व दिग्गज आरपी सिंह और तुषार खांडकर की सिफारिश की है। वही, कोच बीजे करिअप्पा और रोमेश पठानिया को द्रोणाचार्य सम्मान के लिए नामित किया गया है।

खेल पुरस्कार के लिए तीन साल (1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019) का प्रदर्शन देखा जाएगा। इस दौरान रानी की कप्तानी में भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। साथ ही रानी ने 2018 एशियाई खेलों में रजत और 2019 में एफआईएच ओलिंपिक क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ओलिंपिक कोटा दिलवाया।

रानी को अर्जुन और पद्म श्री सम्मान मिल चुका
रानी की कप्तानी में ही पहली बार भारतीय टीम एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 9वें स्थान पर भी पहुंची है। रानी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें विश्व खेल एथलीट ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है। रानी को अर्जुन पुरस्कार (2016) और पद्म श्री (2020) भी मिल चुका है।

वंदना 200 से ज्यादा मैच खेल चुकीं
भारतीय टीम की स्ट्राइकर वंदना 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित दूसरी खिलाड़ी मोनिका 150 से ज्यादा मैच में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने ओलिंपिक क्वालिफायर और ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में टीम की जीत में महत्चपूर्ण भूमिका निभाई है।

2017 में हॉकी स्टार सरदार सिंह को खेल रत्न मिला था
सरदार सिंह खेल रत्न पाने वाले हॉकी के आखिरी खिलाड़ी थे। उन्हें यह सम्मान 2017 में भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया के साथ मिला था। देवेंद्र ने पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे पहले भारतीय हॉकी लेजेंड धनराज पिल्लै को 2000 में यह सम्मान मिला था।

पहली बार खेल मंत्रालय ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए
खेल मंत्रालय ने कोरोनावायरस की वजह से इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के दावेदारों से नामांकन पहली बार ई-मेल से मंगाए हैं। आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गए हैं। इसकी आखिरी तारीख 3 जून है।

रेसलिंग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन संघ ने भी नाम भेजे

रेसलिंग: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजा है। इसके अलावा 5 पहलवानों का नाम अर्जुन अवॉर्ड और चार-चार नाम द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए भेजे हैं। दीपक पूनिया, राहुल अवारे, साक्षी मलिक, संदीप तोमर और ग्रीको रोमन पहलवान नवीन का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है। 

टेबल टेनिस: टीटीएफआई ने मनिका बत्रा का नाम खेल रत्न, जबकि तीन खिलाड़ियों अनुभवी मधुरिका पाटकर, मानव ठक्कर और सुतीर्थ मुखर्जी का नाम अुर्जन अवॉर्ड और दो कोच के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए की है। 

बैडमिंटन: बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विक-रैंकी रेड्डी, चिराग शेट्टी और सिंगल्स खिलाड़ी समीर वर्मा की सिफारिश की है। 

Related posts

फेडरर के घुटने की चोट उभरी, यूएस और फ्रेंच ओपन नहीं खेलेंगे; जोकोविच कोरोना के कारण यूएस ओपन से नाम वापस ले सकते हैं

News Blast

बुमराह ने कहा- गेंद चमकाने के लिए दूसरा विकल्प जरूरी, नहीं तो खेल बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाने वाला हो जाएगा

News Blast

अनुष्का की बॉलिंग पर विराट की प्रैक्टिस का जिक्र कर ट्रोल हो गए गावस्कर; अनुष्का भी बोलीं- मुझे घसीटना कब बंद किया जाएगा

News Blast

टिप्पणी दें