May 18, 2024 : 10:29 PM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

Jabalpur Weather Update : दोपहर में झमाझम बारिश, सुबह चमक कर निकली थी धूप, मौसम का मिजाज बदला

आज दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पानी से सड़कें लबालब हो गईं। वहीं मौसम के मिजाज में भी नरमी आ गई। इसके पहले उमस की स्थिति बनी हुई थी। उल्लेखनीय है कि सुबह बादल नदारद रहे और धूप चमक कर निकली थी। ऐसे में उमस की स्थिति बन गई। एक दिन पहले यानी बुधवार को भी जबलपुर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। इससे तापमान में एक फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक फीसदी ज्यादा था। इधर, न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक फीसदी ज्यादा था। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। वहीं बंगाल की खाड़ी तक मानसून ट्रफ बन रहा है, जिससे जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। आने वाले दो दिनों में कई जगह जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बुधवार को इसका असर नहीं देखने मिला। अब उम्मीद है कि गुरूवार और शुक्रवार के बीच जबलपुर में अच्छी आसमान में छाए बादल, आज बरसने की उम्मीद बारिश हो सकती है।

बारिश होने के बाद भी जबलपुर में उमस बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। इस वजह से गर्मी अधिक हो रहा है । तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होने के बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज उमस से राहत मिल सकती है। वहीं इन दिनों दक्षिणी ओडिशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र और अधिक प्रभावशाली होकर सक्रिय है। इसी के साथ मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा, गुना, रायसेन, मंडला, रायपुर, झारसुगड़ा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके जबलपुर सहित संभाग के जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस सीजन में जबलपुर में अब तक 18 इंच बारिश दर्ज की आसमान में छाए बादल, आज बरसने की उम्मीदगई है। इस बार मानसून में जबलपुर में 110 इंच बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वानुमान-

 

 

आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबलपुर संभाग और आसपास के जिलों में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से यह उम्मीद है कि शाम तक अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान में स्थिरता रहेगी। वहीं उमस से आज थोड़ी राहत मिलेगी।

 

जबलपुर

 

 

पूर्वानुमान – अधिकतम – न्यूनतम

14 – जुलाई – 29.0 – 20.0

15 – जुलाई – 31.0 – 22.0

Related posts

इंदौर में टेंशन बढ़ाते आंकड़े: पहली बार आए 708 नए संक्रमित, 4 माैत, संकमण दर अप्रैल 2020 के बाद 18%, अस्पतालों में 63% बेड फुल, एक्टिव मरीज 5000 के करीब

Admin

डाॅक्टरों ने किया रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट:छह माह के दर्द के बाद कंधे ने काम करना कर दिया था बंद; रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट के बाद कंधे ने फिर से काम करना शुरू कर दिया

News Blast

हबीबगंज रेलवे स्टेशन को 5 स्टार:ग्रीन, टिकाऊ और नेचर के अनुकूल बिल्डिंग होने का इनाम; ISO सर्टिफाइड स्टेशन होने का पुरस्कार भी मिल चुका

News Blast

टिप्पणी दें