May 11, 2024 : 3:30 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

डाॅक्टरों ने किया रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट:छह माह के दर्द के बाद कंधे ने काम करना कर दिया था बंद; रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट के बाद कंधे ने फिर से काम करना शुरू कर दिया

फरीदाबाद8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट कर दर्द से राहत दी। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद। 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट कर दर्द से राहत दी।

डॉक्टरों ने 71 वर्षीय महिला का रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट कर न केवल उसे दर्द से राहत दी बल्कि कंधा दोबारा फिर से काम करने लगा। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डाॅक्टरों का दावा है कि फरीदाबाद में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है। सेक्टर-16 निवासी 71 वर्षीय कस्तूरी देवी छह माह से शोल्डर यानी कंधे में दर्द की समस्या से परेशान थीं। इस दौरान उनके एक कंधे ने काम करना भी बंद कर दिया। इससे वह कोई काम नहीं कर पा रही थी। एक कंधे के काम नहीं करने से उनकी पूरी दिनचर्या बिगड़ गई थी।

मेट्रो अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. युवराज कुमार, डॉ. अरुणेश और डॉ. नमन गोयल के अनुसार महिला अपना हाथ नहीं उठा पा रही थीं। उसे छह माह से यह परेशानी थी। समय के साथ उसकी यह परेशानी बढ़ती जा रही थी। जब वह अस्पताल पहुंची तो प्राथमिक जांच में पाया गया कि उसके शोल्डर की मसल्स (रोटेटर कप) बहुत ज्यादा कमजोर हो गईं। इससे दर्द बहुत ज्यादा है। इससे शोल्डर ने काम करना बंद कर दिया था। इसका रिवर्स शोल्डर रिस्क प्लेसमेंट के अलावा कोई दूसरा इलाज नहीं।

जांच के आधार पर महिला को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। मरीज की उम्र अधिक होने से ऑपरेशन करना भी खतरनाक था। इसलिए डॉक्टरों की टीम ने इस बीमारी में रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट का फैसला किया। मरीज की सहमति पर डॉक्टर युवराज की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन में मरीज के हाथ की हड्डी के हेड (कप) को शोल्डर की साइट में लगा दिया गया और शोल्डर के ऊपर हेड को हाथ के साइट में लगा दिया गया। इससे मसल्स काम करना शुरू कर देती है और दर्द खत्म हो जाता है। महिला के हाथ में मूवमेंट एक बार फिर शुरू हो गई।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कोरोना के बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 हजार बेड तैयार करने के आदेश

News Blast

सीओ-एसओ की आपसी खींचतान में 8 पुलिसवालों की जान गई, नेताओं से लेकर सीनियर पुलिस अफसर तक सवालों के घेरे में

News Blast

कोरोना देश में: एक्टिव केस में आज महाराष्ट्र को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंच सकता है केरल, दोनों में सिर्फ 685 मरीजों का अंतर

Admin

टिप्पणी दें