May 19, 2024 : 4:54 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

पानी के मामले में सिंगापुर बना मिसाल:प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी के चलते सीवेज साफ कर पीने लायक पानी बना रहा, हर रोज 90 करोड़ लीटर पानी साफ करता है प्लांट

  • Hindi News
  • International
  • Lack Of Natural Water Sources In Singapore, Clean Sewage Remains Potable Water, Plant Cleans 90 Million Liters Of Water Every Day

सिंगापुरएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अधिकतर अन्य देशों में 80% अपशिष्ट जल बिना ट्रीटमेंट के पारिस्थितिकी तंत्र में लौट जाता है। - Dainik Bhaskar

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अधिकतर अन्य देशों में 80% अपशिष्ट जल बिना ट्रीटमेंट के पारिस्थितिकी तंत्र में लौट जाता है।

सिंगापुर में सीवेज को साफ कर पीने लायक पानी में बदला जा रहा है। इसके लिए पूर्वी तट चांगी में वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट लगाया गया है। इससे समुद्री प्रदूषण रोकने में मदद भी मिल रही है। दरअसल, सिंगापुर में प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी है। उसे पड़ोसी देश मलेशिया से पानी लेना पड़ता है। इसलिए सरकार ने वाटर एडवांस्ड सिस्टम तैयार किया है। इसमें टनल और हाई-टेक प्लांट के जरिए सीवेज का निपटारा किया जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक सीवेज को साफ कर तैयार किए गए पानी से 40% जरूरत पूरी की जा रही है। साल 2060 तक यह आंकड़ा 55% तक पहुंच जाएगा। फिलहाल, ज्यादातर पानी का इस्तेमाल औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। प्रमुख रूप से माइक्रोचिप निर्माण संयंत्रों में इस पानी का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन इस पानी का एक हिस्सा जलाशयों की पेयजल आपूर्ति प्रणाली से भी जोड़ा जा रहा है।

नामीबिया 1960 के दशक से ऐसा कर रहा है
नामीबिया की राजधानी विंडहोक 1960 के दशक से अपशिष्ट जल को पीने योग्य बना रही है। फ्रांस के वेंडी शहर में भी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जो 2024 तक पूरा होगा। बीते दो साल में फ्रांस की 90% आबादी सूखे-जलसंकट का सामना कर रही है। जबकि संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अधिकतर अन्य देशों में 80% अपशिष्ट जल बिना ट्रीटमेंट के पारिस्थितिकी तंत्र में लौट जाता है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक:अमेरिका में मृत हस्तियों को डिजिटली दोबारा जिंदा करने का ट्रेंड, विशेषज्ञ बोले- डाटा सहेजने के लिए अब वर्ल्ड हेरिटेज बनाया जाए

News Blast

संवैधानिक बदलाव को लेकर आज से 7 दिन तक वोटिंग, कानून बना तो पुतिन 2036 तक राष्ट्रपति बने रह सकते हैं

News Blast

पाकिस्तान में सेना vs मीडिया: आर्मी के खिलाफ बगावत पर उतरे पत्रकार हामिद मीर ने कहा- मैं राजद्रोह के आरोप का सामना करूंगा; मेरा बचाव जिन्ना के अनुयायी करेंगे

Admin

टिप्पणी दें