May 4, 2024 : 9:36 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

फोटो स्टोरी:नॉर्थ कैरोलिना में मिली इंसानों जैसे दांत वाली मछली, 3 फीट तक लम्बे हो जाते हैं दांत; ये समुद्र में सख्त खोल वाले जीवों को खाने में मदद करते हैं

  • Hindi News
  • Happylife
  • Sheepshead Fish Teeth Photo; Fish With Human like Teeth Caught In United States Carolina

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक ऐसी मछली मिली है, जिसके मुंह में इंसानों जैसे दांत हैं। इसके मुंह के कई हिस्सों में दांत ही दांत हैं। इसका वजन 4 किलो है। आम भाषा में इसे शीप्सहेड फिश कहते हैं, जो खासतौर पर अटलांटिक महासागर में पाई जाती है।

दांत शिकार करने में मदद करते हैं
मैरीलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सस का कहना है, शीप्सहेड फिश दांतों के मामले में काफी अलग है। इसके मुंह में 3 फीट लम्बे दांत निकल सकते हैं और यह कई कतारों में निकलते हैं। यह दांत उसके शिकार के ऊपरी सख्त खोल को तोड़ने में मदद करते हैं।

इसे क्रीपी लुकिंग फिश भी कहते हैं
मछली की पूरी ग्रे बॉडी पर डार्क स्ट्रिप नजर आती है। इसलिए इसे कंविक्ट फिश भी कहते हैं। न्यूयॉर्क में इसे क्रीपी लुकिंग फिश के नाम से जाना जाता है। शीप्सहेड फिश को साउथ मिल्स के रहने वाले नाथन मार्टिन ने पकड़ा है। मार्टिन कहते हैं, मछली को पकड़ने में होने वाली जद्दोजहद में बड़ा मजा आता है। यह एक बड़ी मछली थी।

जब तक छेड़ेंगे नहीं, तब तक खतरा नहीं
कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंस कलेक्शन के मैनेजर डेविड कैटेनिया कहते हैं, जब तक इंसान इन्हें नहीं छेड़ता, तब तक इंसानों को इंससे कोई खतरा नहीं रहता। इससे पहले 2018 में भी ऐसी ही एक मछली साउथ कैरोलिना में मिली थी

इस मछली को शीप्सहेड नाम कहां से और कैस मिला, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नही आ पाई है। हो सकता है कि भेड़ की तरह दांत दिखने के कारण इसका यह नाम रखा गया हो।

पोस्ट पर आए मजेदार कमेंट
इस मछली की तस्वीरें फिशिंग से जुड़े फेसबुक पेज जेनेट्स पियर पर 3 अगस्त को पोस्ट की गईं। इन तस्वीरों को 1500 से अधिक लाइक मिले और 1300 से अधिक बार शेयर किया गया।

इसकी फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, इस मछली के दांत मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे हैं। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, मछली ने यह बत्तीसी कहां से लगवाई?

खबरें और भी हैं…

Related posts

ज्येष्ठा नक्षत्र के कारण बन रहा है अशुभ योग, 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

News Blast

देश के 238 शहरों में कोरोना सर्वे: 30% भारतीय मास्क लगा रहे, 88% नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन; मात्र 15% ने माना डिस्टेंसिंग असरदार रही

Admin

विदुर नीति: कभी भी शत्रुओं पर विश्वास करके अपने मित्रों को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए और अपनी क्षमता से ज्यादा काम न बढ़ाएं

Admin

टिप्पणी दें