May 20, 2024 : 8:11 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अयोध्या में और बेहतर होगीं रेल सेवाएं: रेलमार्ग से जुड़ेगा अयोध्या -जनकपुर, रामघाट हाल्ट को मिलेगा पूर्ण स्टेशन का दर्जा, रेलमंत्री ने सासंद को दिया आश्वासन

[ad_1]

अयोध्या2 घंटे पहले

कॉपी लिंकयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

योध्या सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

अयोध्या में रेल सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आसपास के स्टेशनों को रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए तैयार किया जा रहा है l इसके लिए अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री से रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देकर उसके विकास तथा पूर्वोत्तर रेलवे से उत्तर रेलवे में शामिल किये जाने की मांग की।

अयोध्या को जनकपुर से जोड़ने की योजना

सांसद ने फैजाबाद जंक्शन का पुर्ननिमार्ण व सौन्दर्यीकरण, फैजाबाद मालगोदाम का सलारपुर स्थानांतरण, फैजाबाद व अयोध्या से नई ट्रेनों के संचालन, अयोध्या रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के कार्य की स्वीकृति, फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पद सृजन, अयोध्या -जनकपुर को रेल सेवा से सीधे जोड़ने के लिए उन्हें पत्र सौंपा।

नई ट्रेन चलाए जाने की मांग

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से देश के कई भागों के श्रद्धालुओं को अयोध्या आगमन की सुविधाएं बढ़ाने के लिए नई ट्रेनों को चलाए जाने की मांग की गयी है। जिसमें अयोध्या/फैजाबाद से चित्रकूट इण्टरसिटी ट्रेन, अयोध्या/फैजाबाद से सीतामढ़ी, अयोध्या/फैजाबाद से जगन्नाथपुरी, अयोध्या/फैजाबाद से माता वैष्णों देवी, अयोध्या/फैजाबाद से द्वारिका गुजराज, अयोध्या/फैजाबाद से नई दिल्ली शामिल है।

पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्राप्त हो जाने से श्रद्धालुओं – पर्यटकों की राह आसान होगीइसके साथ रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्राप्त हो जाने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को काफी आसानी होगी। रेलमंत्री से मांग की गयी है कि यात्रियों की जरुरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि फैजाबाद एवं अयोध्या स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षकों का पद राजपत्रित किया जाये l यात्रियों की कठिनाई को दूर करने के लिए उप स्टेशन अधीक्षक के पद सृजित किये जाय, जो राउण्ड ओ क्लाक स्टेशन पर शिफ्ट में उपलब्ध हो।

रेल सुविधा के लिए 60 किमी रेल मार्ग के निर्माण की जरुरत

फैजाबाद माल गोदाम का सलारपुर स्थनांतरण का काय तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुरु किया था। यह कार्य जल्द पूरा किये जाने की मांग की गयी। अयोध्या का जनकपुर से गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है तो जनकपुर माता सीता की पावन जन्मभूमि है l लेकिन अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सुविधा का अभाव है। रेल सुविधा के लिए 60 किमी रेल मार्ग के निर्माण की जरुरत है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

महज 8 दिन में कोरोना के एक लाख केस सामने आए, शुरुआती 1 लाख संक्रमित 110 दिन में मिले थे, आधे से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए

News Blast

कोरोना को मात देने वाले लोगों का रक्त अब संक्रमितों के लिए बना इलाज का जरिया

News Blast

साइबर सिटी से सैक्टर-56 मैट्रो स्टेशन तक गोल्फ कोर्स रोड पर दौड़ी साइकिलें

News Blast

टिप्पणी दें