May 4, 2024 : 7:47 PM
Breaking News
खेल

टोक्यो ओलिंपिक LIVE:बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने अपना दूसरा मैच जीता; तीरंदाजी में तरुणदीप राय हारे, महिला हॉकी टीम हारी

टोक्यो12 मिनट पहले

सिंधु ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में हांगकांग की यी चेयुंग को हराया।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्रुप स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। ग्रुप जे के मुकाबले में उन्होंने हांगकांग की एनगान यी चेयुंग को 35 मिनट में 21-9, 21-16 से हरा दिया। सिंधु ने पहला मैच भी जीता था। इस तरह सिंधु नॉकआउट राउंड में पहुंच गई हैं। अब प्री क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से होगा।

तरुणदीप राय ने पहला मैच जीता, लेकिन दूसरे में वे लय कायम नहीं रख सके।

तरुणदीप राय ने पहला मैच जीता, लेकिन दूसरे में वे लय कायम नहीं रख सके।

शूटऑफ में हारे तरुणदीप राय
भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय मेंस सिंगल्स में मेडल की होड़ से बाहर हो गए। उन्हें राउंड ऑफ 16 एलिमिनेशन के मुकाबले में इजराइल के इटे शैनी ने शूट ऑफ में हराया। तीन सेटों के बाद दोनों तीरंदाज 5-5 अंक की बराबरी पर थे। शूट ऑफ में राय ने 9 और शैनी ने 10 पॉइंट स्कोर किया। रॉय ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन के मुकाबले में यूक्रेन के ओलेक्सिल हनबिन को 6-4 से हराया था।

महिला हॉकी में भारत को हराने के बाद जश्न मनातीं ब्रिटेन की खिलाड़ी।

महिला हॉकी में भारत को हराने के बाद जश्न मनातीं ब्रिटेन की खिलाड़ी।

महिला हॉकी टीम की हार की हैट्रिक
भारत की महिला हॉकी लगातार तीसरा मैच हार गई है। बुधवार को खेले गए मैच में ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 4-1 से हराया। ब्रिटेन की ओर हन्नाह मार्टिन ने दो और लिली ओस्ली व ग्रेस बाल्सडन ने 1-1 गोल किया। भारत की ओर से शर्मिला देवी ने इकलौता गोल किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 से और जर्मनी से 0-2 से हार गई थी। भारतीय टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बाकी है। भारत को अभी आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

आज भारत के अन्य इवेंट
बैडमिंटन

बी. साई प्रणीत, पुरुष सिंगल्स ग्रुप स्टेज का मैच खेलेंगे, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से

तीरंदाजी (इंडिविजुअल राउंड)
दोपहर 12:30 बजे से प्रवीण जाधव, पुरुष राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में उतरेंगे
दोपहर 2:14 बजे से दीपिका कुमारी, राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में उतरेंगे

सेलिंग
सुबह 8:35 बजे से केसी गणपति और वरूण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49ईआर का मुकाबला

मुक्केबाजी
दोपहर 2:33 बजे से पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में उतरेंगी

खबरें और भी हैं…

Related posts

ISL2020: मुंबई सिटी FC का सीजन का पहला ड्रॉ; जमशेदपुर  FC पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर पहुंची

Admin

लीग की 8 में से 7 टीमों के कोच विदेशी; वजह- फ्रेंचाइजी बड़े नाम और रुतबे वाले कोच को महत्व देती हैं, अब तक हर बार विदेशी की कोचिंग में टीमें चैंपियन बनीं

News Blast

हैती फेडरेशन के अध्यक्ष पर रेप का आरोप, पीड़ित ने कहा- कई लड़कियों ने यौन शोषण के बाद गर्भपात कराया, दबाव में सामने नहीं आईं

News Blast

टिप्पणी दें