May 19, 2024 : 3:23 PM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में युवती की हत्या में खुलासा:हत्या के बाद प्रेमिका के मामा को फोन किया; बोला- उसे मार दिया है ढूंढ लो, पुलिस शव तलाशती रही और खुद हो गया फरार

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhoapl Murder Case Update: Madhya Pradesh 23 Year Old Girl Dead Body Found Near Bhopal IISER Institutes

भोपाल5 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबे

पुलिस को लोगों की सूचना पर बोरी में कशिश का शव मिला था। - Dainik Bhaskar

पुलिस को लोगों की सूचना पर बोरी में कशिश का शव मिला था।

  • करीब 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई

भोपाल में 23 साल की कशिश की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने शुक्रवार रात ही कशिश के मामा को फोन लगा कर कहा था – मैंने तुम्हारी भांजी को मार दिया है। उसे नाले में फेंक दिया है। ढूंढ सको तो ढूंढ लो। इधर, फोन आने के बाद मामा की शिकायत पर निशातपुरा और खजूरी थाना पुलिस ने देर रात कशिश की तलाश में जुट गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस को रात में न तो कशिश का शव मिला था और न ही कोई जानकारी ही। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

निशातपुरा क्षेत्र में रहने वाले कशिश के मामा राजेश झांझा ने बताया, शुक्रवार दोपहर कशिश अख्तर अली के साथ गई थी। वह दोनों दोस्त थे, इसलिए उन्होंने उसे जाने से रोक नहीं। देर रात अख्तर ने उन्हें फोन किया। बोला- मैंने कशिश को जान से मार दिया है। अब तुम उसकी लाश ढूंढ सको, तो ढूंढ लो। मैंने उसका शव IISER (आइसर) के पास फेंक दिया है। राजेश की सूचना पर पुलिस ने खजूरी पुलिस के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। शनिवार दोपहर लोगों की सूचना पर शव पुलिस को मिला।

पहले सिर पर डंडा मारा

पुलिस के अनुसार कशिश की पहले बेरहमी से पिटाई की गई। उसके सिर पर डंडा मारा गया है। घटनास्थल से भी खून से सना डंडा भी मिला है। इसके बाद आरोपी ने उसके पेट और सीने में चाकू से वार किए। इसी से मौत हो गई। घर के अंदर खून के धब्बे भी मिले हैं। हत्या के बाद अख्तर ने कशिश का शव एक बोरी में बांधकर घर से कुछ दूरी पर नाले पर फेंक दिया।

इसलिए रात को नहीं खोज पाई पुलिस

पुलिस को रात को ही कशिश की हत्या होने की आशंका हो गई थी, लेकिन आरोपी ने जो घटनास्थल बताया था, उसके आसपास पुलिस को कुछ भी नहीं मिला था। कशिश के परिजनों को भी अख्तर के घर का पता नहीं पता था। दोनों के फोन भी बंद थे। ऐसे में पुलिस कशिश की लाश या उसकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाई।

मामा के पास रहती थी

कशिश के मामा ने बताया, वह अपने भाई और बड़ी बहन से अलग रह रही थी। उसकी मां ने दो शादियां की हैं, इसलिए वह उनके पास रह रही थी। पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है, कशिश के पहले पिता उसका शव अपने साथ ले गए।

आरोपी के पकड़े जाने पर होगा खुलासा

खजूरी थाने की TI संध्या मिश्रा ने बताया, आरोपी यहां अकेला रह रहा था। वह प्राइवेट जॉब करता था। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। कशिश के परिजन भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। हालांकि अब तक की पूछताछ में रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंदौर में 90 से ज्यादा अस्थाई कुंड में विसर्जन हो रहा, गांव में नदी-तालाबों में जयकारे के बीच गजानन को विदा किया गया

News Blast

मध्‍य प्रदेश में टैक्‍स फ्री होगी द केरल स्‍टोरी, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

News Blast

शहर में कई जगह पानी की किल्लत कारण: 8-10 दिन में खराब हो रहे पंप

News Blast

टिप्पणी दें