May 20, 2024 : 11:04 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पेगासिस स्कैंडल के बीच शुभेंदु की चेतावनी:भाजपा लीडर ने ममता सरकार से कहा- भतीजे अभिषेक और पुलिसवालों की बातचीत का सारा रिकॉर्ड है, अफसर बचेंगे नहीं

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee | Pegasus Spyware Case; BJP Suvendu Adhikari On Mamata Banerjee Nephew Abhishek Police Officers Details

कोलकाता6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पेगासस स्पायवेयर मामले में भाजपा पर उठ रहे सवालों के बीच बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे अपने समर्थकों को बता रहे हैं कि उनके पास तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्य के पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का सारा ब्यौरा है। अगर यह बातचीत सामने आ गई तो पुलिस अफसरों को कोई बचा नहीं पाएगा। इस मामले में खास बात यह है कि पेगासस के टारगेट्स की सूची में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल है।

इस वीडियो में भाजपा विधायक और विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी राज्य पुलिस को निशाना बनाते हुए कहते हैं- ‘जो आपको भतीजे के दफ्तर से फोन करते हैं, मेरे पास उनके फोन नंबर, कॉल रिकॉर्ड्स और सब कुछ है। अगर आपके पास राज्य सरकार है, तो हमारे पास केंद्र सरकार है।’

कहा- जांच हुई तो पुलिस को बचा नहीं पाएगी राज्य सरकार
भाजपा नेता ने कहा कि अगर एक बार सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) को राज्य में चुनावों के बाद भड़की हिंसा की जांच करने का आदेश दिया गया तो राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस अधिकारियों को बचा नहीं पाएंगी।

इनके नाम आए पेगासस की सूची में

पेगासस स्पावेयर से देश के 38 पत्रकारों की जासूसी कराई गई। इस सूची में कई बड़े नेता, मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट भी शामिल हैं। इनमें से प्रमुख नाम ये हैं।

1. विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी।

2. संसद में सरकार का बचाव करने वाले IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव।

3. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम भी इस लिस्ट में बताया गया है। उन्होंने ही 2014 में मोदी की ब्रांडिंग की थी।

4. पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। लवासा ने 2009 के चुनाव में मोदी-शाह के खिलाफ हुई शिकायत पर चुनाव आयोग के फैसले से असहमति जताई थी।

5. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के इंडिया हेड हरि मेनन।

6. साइंटिस्ट और वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग।

7. असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स संस्था के प्रमुख जगदीप चोकर।

8. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन राव।

9. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निजी सचिव प्रदीप अवस्थी।

10. विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

राज्य में 24 घंटे में 207 नए केस मिले, अब तक कुल 10858 संक्रमित; 459 की संक्रमण से मौत

News Blast

डंपर में पीछे से टकराई कार, पांच गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

News Blast

सोनिया और राहुल बोले- चीन ने जमीन नहीं छीनी तो हमारे जवान कैसे शहीद हुए? उन्हें बिना हथियार किसने और क्यों भेजा?

News Blast

टिप्पणी दें