May 14, 2024 : 1:18 PM
Breaking News
MP UP ,CG

इंदौर में लव जिहाद:गोलू बनकर अफजल ने 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर 15 साल की किशोरी से की दोस्ती; खुद को फ्रिज और कूलर का कारोबारी बताया, वेल्डिंग करने वाला निकला

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 6 Months Ago, Had Friendship With Social Media, Did Not Drink Alcohol, So The Girl Wanted To Get Married

इंदौर5 घंटे पहले

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अफजल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर गोलू नाम से प्रोफाइल बनाया। एक 15 साल की नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्यार में फंसाया। किशोरी को बताया कि वह कूलर-फ्रीज का कारोबारी है। वह किसी तरह का नशा नहीं करता है। किशोरी झांसे में आ गई और 13 जुलाई को उसके साथ घर से भाग गई। बाद में पता चला कि वह वेल्डिंग करता है और उसका नाम अफजल (24) है। पुलिस ने आरोपी पर रेप और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शहर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के चंदन नगर का है। थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि 14 जुलाई को किशोरी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज हुई थी। 17 जुलाई की रात को किशोरी अपने घर कागजात लेने आई थी। जब वह चुपके से डाक्युमेंट निकाल रही थी तो माता-पिता ने उसे देख लिया। बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि गोलू नाम के युवक से प्रेम करती है। वह उसके साथ रहना चाहती है। 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

किशोरी ने बताया कि दोनों मिलने लगे। वह गोलू के घर भी जाने लगी। गोलू ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। माता-पिता ने युवक का धर्म पूछा। इस पर उसने कहा कि वह मुस्लिम है। कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि गोलू का असली नाम अफजल है। वह किसी तरह का कोई नशा नहीं करता है। इसलिए वह शादी करना चाहती है। अफजल कूलर और फ्रीज का बड़ा व्यापारी है।

इसके बाद माता-पिता के होश उड़ गए। वह सोमवार(19 जुलाई) को बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की। उसने बताया कि वह वेल्डिंग करने का काम करता है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

Badaun Gang Rape And Murder | Case Study Of Unnao Hathras Gangrape Case Negligence Of Police Officers In Badaun Gang rape And Murder Uttar Pradesh | उन्नाव गैंगरेप से लेकर बदायूं कांड तक अफसरों की लापरवाही से मामले बढ़े, हाथरस केस से भी सबक नहीं लिया

Admin

Protesters lay dead outside BHU main gate after death of young man, doctors at Diagonist Center accused of negligence | युवक के मौत के बाद BHU के मुख्य द्वार के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, डायगोनिस्ट सेंटर के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Admin

MP में रजिस्ट्री फीस बढ़ाने का मामला:निकाय चुनाव के चलते टल सकता है नई गाइडलाइन का फैसला, अभी 31 जुलाई तक है छूट, 19 से 20% तक फीस बढ़ाने का प्रस्ताव

News Blast

टिप्पणी दें