April 29, 2024 : 1:57 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP में 10वीं पास सेक्सटॉर्शन का मास्टर:सिंगरौली का 15 साल का स्टूडेंट बना प्रियंका, लड़कों को फंसाकर बना लेता था न्यूड VIDEO; अपने चाचा को ही ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ लिए, गिरफ्तार

सिंगरौलीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
एएसपी अनिल सोनकर जानकारी देते हुए। - Dainik Bhaskar

एएसपी अनिल सोनकर जानकारी देते हुए।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 15 साल का 10वीं पास स्टूडेंट सेक्सटॉर्शन का खिलाड़ी निकला। उसने लड़की बनकर लड़कों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। स्टूडेंट ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लड़की के नाम से लड़कों के वॉट्सऐप पर कॉल और पोर्न वीडियो भेजे थे, फिर वीडियो कॉल करके उन्हें न्यूड कराकर उनकी रिकॉर्डिंग कर ली। इन रिकॉर्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लिए। उसने सबसे पहला शिकार अपने चाचा को ही बनाया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रीवा बाल सुधारगृह भेज दिया है। किशोर 10वीं पास है और बेहद ही पिछड़े गांव से आता है।

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर और टेक्नोलॉजी का जानकार है। उसने भारत में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर एप अपने फोन में VPN के जरिए लोकेशन यूएई दिखाकर इंस्टाल कर रखा था। इससे वह लड़कियों के नाम से लड़कों को वॉट्सऐप पर कॉल करता था। आरोपी ने अब तक 15 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है। कई आईडी बंद भी हो चुकी है।

ऐसे पुलिस की पकड़ में आया नाबालिग आरोपी
मोरवी का एक 21 साल के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि प्रियंका नाम की एक युवती ने वॉट्सएप कॉल करके उसका न्यूड वीडियो बना लिया है। वह रुपयों की मांग कर रही है। वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही है। मेरे पड़ोस का लड़का पहले इसे वायरल होने से रोक लेता था। अब वह कह रहा है कि वीडियो को वायरल होने से नहीं रोक पाएगा। पुलिस को शक हुआ और पड़ोस के लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

वीडियो भेजकर न्यूड होने के लिए कहता था
आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाता था। उसके बाद पोर्न वेबसाइट से वीडियो डाउनलोड करके भेजता था और यह बताता था कि यह वही है। उसके बाद जब आदमी उसके जाल में फंस जाता था तो वह न्यूड वीडियो कॉल करने की जिद करता था। न्यूड वीडियो कॉल के दौरान वह वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था और फिर वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करके मनचाहे पैसे की उगाही करता था। आरोपी इतना शातिर था कि वह हमेशा पैसे ऑनलाइन माध्यम से ही लेता था और उस पैसे से डार्कवेव के माध्यम से हैकिंग के सॉफ्टवेयर खरीदता था। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी में भी उसने पैसे कन्वर्ट करवाए हैं, जिसकी जांच चल रही है।

घर से की ब्लैकमेलिंग की शुरुआत
मोरवा थाने के निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने अपने घर से ही ब्लैकमेलिंग की शुरुआत की। उसने पहला निशाना अपने सगे चाचा को बनाया। चाचा को उसने पहले एक पोर्न वीडियो भेजा। पोर्न देखने के बाद चाचा ने उससे बातचीत शुरू की। जब चाचा उसके जाल में फंस गया तो उसने वीडियो काॅल करके चाचा की वीडियो रिकॉर्ड कर ली और ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने बताया कि उसने चाचा से 25 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। जब चाचा ने इसकी शिकायत कहीं नही की तो आरोपी के हौसले बुलंद होते चले गए और उसने सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया।

कई अधिकारियों और नाबालिगों को बना चुका है शिकार
आरोपी नार्दन कोल्डफील्ड लिमिटेड (NCL) के कई सीनियर और जूनियर अधिकारियों को अपना शिकार बना चुका है, लेकिन बदनामी के डर से लोग सामने नहीं आए हैं। इसके अलावा उसने कई नाबालिग लड़कियों से लड़का बनकर भी बातचीत की है और उनके वीडियो बनाकर पैसे ऐंठे हैं।

लड़का बहुत ही शातिर है उससे पूछताछ हो चुकी है। उसके चाचा और कुछ नाबालिगों ने इसकी शिकायत थाने में की है। उसे रीवा के बाल सुधारगृह भेज दिया गया है।

मनीष त्रिपाठी, निरीक्षक मोरवा थाना

(सिंगरौली से सुहृद तिवारी)

खबरें और भी हैं…

Related posts

उनको केस से हटाया तो कई लोगों का फ़ायदा होगा – क्रांति रेडकर वानखेडे़

News Blast

डॉ.अंबेडकर नगर-भोपाल-डॉ.अंबेडकर नगर विशेष यात्री गाड़ी अब रोज चलेगी; दोनों शहरों के बीच कुल 6 स्टॉप रहेंगे

News Blast

महू के पास फिर सामने आया बाघ, जामनिया में गाय को बनाया शिकार

News Blast

टिप्पणी दें