January 14, 2025 : 6:10 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें ताज़ा खबर

दो साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा, पोस्टमॉर्टम तक के लिए नहीं बचा शव

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दो साल के मासूम को कुत्तों ने इतना नोंचा कि शव पोस्टमॉर्टम तक के लिए नहीं बच सका। पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मसले को लेकर नगर पालिका में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

MP News: Two year old innocent boy was bitten by stray dogs, body not saved even for postmortem 

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कुछ आवारा कुत्तों ने दो साल के मासूम की नोंच-नोंच कर जान ले ली। वार्ड क्रमांक नौ स्थित वैष्णो देवी मंदिर के करीब बने अपने घर के पास खेल रहे मासूम शौर्य को कुत्तों ने इतना नोंचा कि उसका शव पोस्टमॉर्टम करने लायक भी नहीं बचा। मासूम की मौत से आक्रोश पनपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्षदों ने नगर पालिका में धरना दिया। नारेबाजी की।  मासूम शौर्य के पिता रवि ने बताया कि सुबह वे घर मे सोए हुए थे। मासूम शौर्य की मां घर में शौच के लिए गई थीं। इसी समय बालक बाहर खेलने गया। घर के पास ही आठ से दस कुत्तों ने बालक पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से नोंच दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आवाज सुन बच्चे की मां ने दौड़कर बड़ी मशक्कत से आवारा कुत्तों को भगाया। पहले पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से सरकारी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने कोशिश तो की, पर दो वर्षीय शौर्य को नहीं बचाया जा सका। 
पशु प्रेमी संगठन करा देते हैं एफआईआर
नगर पालिका बड़वानी के सीएमओ कुशाल सिंह दुबे ने बताया कि हम लोग तो आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई हमेशा करते रहते हैं, लेकिन कुछ पशु प्रेमी संगठनों के चलते दिक्कतें आती हैं। वे इन कुत्तों को पकड़ने जाते हैं तो एनजीओ उनके खिलाफ एफआईआर तक कर देते हैं। इसके बाद भी हम आवारा कुत्ते पकड़ रहे हैं। हाट बाजार में आसपास के लोगों के साथ आने वाले कुत्ते भी यहीं रह जाते हैं। वहां कचरा ग्राउंड के पास ही फेंके गए मृत पशुओं को खाने के बाद ये कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। वे जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने का मुहिम शुरू करेंगे ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। 

Related posts

1 जून को मनेगा राजधानी भोपाल का जन्मदिन

News Blast

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित गुज्जर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, आठ हत्याओं में है शामिल

News Blast

UP में ब्राह्मण क्यों हैं जरूरी?:मायावती ने 14 साल बाद क्यों खेला ब्राह्मण कार्ड? BJP, सपा और कांग्रेस ने भी बनाई प्लानिंग; 10 पॉइंट में समझें हर पार्टी की रणनीति

News Blast

टिप्पणी दें