May 17, 2024 : 1:59 AM
Breaking News
राज्य

अटकलें: कर्नाटक के सीएम दे सकते हैं इस्तीफा! पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने दिया यह जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 11:49 AM IST

सार

चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बीएस येदियुरप्पा ने की मुलाकात – फोटो : ANI

ख़बर सुनें

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है। येदियुरप्पा ने शनिवार को इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ये सच नहीं है। इसी बीच, येदियुरप्पा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘बिल्कुल भी नहीं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।  उन्होंने यह भी कहा कि वह बेंगलुरु लौटने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। 

 

बता दें कि येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगाईं जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है।

कर्नाटक भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार तथा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर निशाना साध रहे हैं, जिससे पार्टी तथा सरकार की फजीहत हुई है। पार्टी का एक अन्य धड़ा 79 वर्षीय येदियुरप्पा को उनकी उम्र को देखते हुए हटाने की मांग कर रहा है तथा 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का नया चेहरा पेश करने की जरूरत पर जोर दे रहा है। 

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से पहले कहा था, ‘‘अगर मंत्रिमंडल में फेरदबल या विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई चर्चा होती है तो मैं आपको बताऊंगा।’’

Related posts

महंगा होगा हवाई सफर: विमानन सुरक्षा शुल्क में इजाफा, जानिए अगले महीने से कितने चुकाने होंगे पैसे

Admin

मुनिसुव्रतनाथ शाखा द्वारा निशुल्क लेखन सामग्री का वितरण: जबलपुर

News Blast

मुंबई : बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर-नर्स समेत नौ लोग थे शामिल

Admin

टिप्पणी दें