May 5, 2024 : 11:27 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

साउथ कैंपस इलाके का मामला:बदला लेने के इरादे से किया था 16 वर्षीय लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला; जन्मदिन वाले दिन ही हुई मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • 16 year old Girl Was Attacked With An Ax With The Intention Of Taking Revenge; Death On Birthday

नई दिल्लीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था, लेकिन उसे पहले ही दबोच लिया - Dainik Bhaskar

आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था, लेकिन उसे पहले ही दबोच लिया

किसी भी माता पिता के लिए इससे बुरा दिन कुछ नहीं हो सकता, जहां जन्म लेने वाले उनकी बेटी की मौत भी उसी दिन हुई हो। साउथ मोती बाग इलाके में कुल्हाड़ी के वार से घायल हुई 16 वर्षीय लड़की ने अपने बर्थडे के दिन ही दोपहर सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस मामले में पकड़ा गया सिरफिरा आशिक प्रवीण पलवल से मुंबई भागने की फिराक में था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रवीण इस लड़की को एकतरफा प्यार करता था। उस पर दीवानगी इस कदर सवार थी कि आरोपी ने अपने हाथ पर भी ब्लेड से कट मार लिए थे। जिस दिन लड़की के पिता ने उस लड़के को थप्पड़ मारा था, उसी दिन से प्रवीण के सिर खून सवार हो गया था और उसने लड़की को जान से मारने की ठान ली थी।

उसके बाद सब ही प्रवीण बदला लेना चाहता था और उसने लड़की को मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी प्रवीण ने बताया कि वह लगभग डेढ़ महीने से लड़की को मारने की फिराक में था। सोमवार दोपहर वह लड़की के घर के नजदीक खड़ा होकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही लड़की आयी, प्रवीण ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया और वहाँ से फरार हो गया।

प्रवीण इस वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई भागना चाहता था, ताकि उसे कोई पकड़ न पाए। लेकिन उसके पास सिर्फ 500 ही थे। इसलिए वह पहले भाग कर पलवल गया, जहां उसकी बहन रहती है। बहन से कुछ आर्थिक मदद लेकर वह मुंबई निकलने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रवीण ने इग्नू से ग्रेजुएशन कर रखी है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

लद्दाख में मोदी ने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया, पर चीन खुद बोलने लगा- हमें विस्तारवादी कहना निराधार

News Blast

सुप्रीम कोर्ट भी हैरान:IT एक्ट का जो कानून 7 साल पहले खत्म किया, उसी के तहत एक हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए; कोर्ट बोली- गजब है

News Blast

दो शिफ्ट में खुलेगा अब स्वामी दयानंद अस्पताल

News Blast

टिप्पणी दें