May 18, 2024 : 12:30 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

बीजेपी पार्षद व निगम अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने:कामकाज बंद कर निगम मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे, पार्षद की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी

फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नगर निगम कमिश्नर पहुंची धरना स - Dainik Bhaskar

नगर निगम कमिश्नर पहुंची धरना स

एफएमडीए और नगर निगम के एक्सईएन को बंधक बनाए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले में बीजेपी पार्षद जयवीर खटाना, उनके पिता धर्मवीर खटाना और निगम के अधिकारी व कर्मचारी आमने सामने आ गए हैं। नाराज अधिकारियों व कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के सामने मंगलवार सुबह से ही धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने कहा कि जब तक बीजेपी पार्षद और उनके समर्थकों की िगरफ्तारी नहीं होती है, हड़ताल जारी रहेगी। यही नहीं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने खोरी कॉलोनी में होने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई में भी शामिल न होने की चेतावनी दी।

दोपहर बाद निगम कमिश्नर डॉ. गरिमा मित्तल धरना स्थल पर पहुंची और अधिकारियों से वार्ता कर अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने व बंधक बनाने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिया। उधर हड़ताल का असर पहले ही दिन शहर में दिखाई दिया। बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया। हड़ताल होने के कारण पानी निकासी तक नहीं हो पाई। इससे पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गिरफ्तारी न होने तक खत्म नहीं होगी हड़ताल
नगर निगम मुख्यालय पर अधिकरियों के साथ धरने पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी यूनियन, म्यूनिसिपल कारपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि बीजेपी पार्षद जयवीर खटाना, अपने पिता धर्मवीर खटाना और समर्थकों के साथ मिलकर अधिकारियों को बंधक बनाकर अक्षम्य अपराध किया है। यदि इनके ऊपर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसे में वह कभी भी किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के साथ करते रहेंगे। इन बाप बेटों की गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक बाप बेटों की गिरफ़्तारी नहीं होती हड़ताल खत्म नहीं होगी।

एक्सईएन को जबरन पकड़कर ले जाते पार्षद समर्थक युवक

एक्सईएन को जबरन पकड़कर ले जाते पार्षद समर्थक युवक

अधिकारी बोेले, नहीं जाएंगे खोरी में तोड़फोड़ करने
इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियाें ने कहा कि उन्होंने नौकरी पिटने के लिए नहीं कर रहे। हर व्यक्ति का मान सम्मान होता है। अधिकारियों ने कहा कि बीजेपी पार्षद अपने समर्थकों के साथ एक्सईन मदनलाल शर्मा और जेपी बधवा के साथ न केवल हाथापाई की बल्कि उन्हें तीन घंटे तक बंधक बनाकर मानसिक रूप से टार्चर किया है। जब तक पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, खोरी कॉलाेनी के तोड़फोड़ में हिस्सा नहीं लेंगे। अब फैसला नगर पालिका कर्मचारी संघ,सफाई कर्मचारी यूनियन और म्यूनिसपल कारपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारी करेंगे।

आर पार की होगी लड़ाई
नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी। कर्मचारी यूनियन पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास लाख कमियां हो सकती है। लेकिन किसी को भी बदसलूकी करने और अधिकारियों को बंधक बनाने का अधिकार नहीं है। चूंकि निगम पार्षद के चुनाव आने वाले हैं। उसे देखते हुए ही बीजेपी पार्षद ने ये हरकत की है। लेकिन उनकी ये हरकत अब भारी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने की बेटी के सामने पिता की चाकू मारकर हत्या

News Blast

प्रधानमंत्री के 2 लक्ष्य: कोरोना से मृत्यु दर 1% और संक्रमण दर 5% से नीचे लाना

Admin

इंटरनेशनल योग डे पर शुरू होगी योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

News Blast

टिप्पणी दें