May 20, 2024 : 9:08 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन:सीएम के नाम डीसी को 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, इनका समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। सेक्टर -12 लघु सचिवाल� - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद। सेक्टर -12 लघु सचिवाल�

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीसी यशपाल यादव के माध्यम से सीएम के नाम 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इनमें से कुछ मांगें डीसी से संबंधित हैं। जिनका समाधान करने का उन्होंने आश्वासन दिया ।

सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर एकत्र हुए भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि 26 मार्च, 2021 को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सीएम मनोहर लाल के साथ मीटिंग में विभिन्न मांगों पर उन्होंने सहमति जताई थी। जिसे एक माह के अंदर लागू करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक लागू नहीं की गईं। इसलिए संघ दोबारा मांग पत्र सरकार को भेज रहा है। उम्मीद है सीएम शीघ्र इन्हें लागू कराएंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संघ प्रदेशस्तरीय किसी बड़े आंदोलन की घोषणा करने के लिए बाध्य होगा।

संघ की ये हैं मांगें
विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। पूरे प्रदेश में एक समान डीसी रेट लागू किया जाए। ग्रामीण ट्यूबलवेल ऑपरेटरों के रुके हुए वेतन की अदायगी जल्द की जाए। ठेका प्रथा व निजीकरण पर अंकुश लगाकर पक्की भर्ती की जाए। रोडवेज कर्मियों का बकाया बोनस दिया जाए व 2016 में भर्ती 500 ड्राइवरों को पक्का किया जाए। बिजली विभाग में कार्यरत 16500 अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन की आंतरिक विसंगति दूर की जाए।

प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाए। मिड डे मील आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित कर उन्हें न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। हरियाणा में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

गुलशन कुमार हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी अब्दुल रऊफ की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा, उसने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी

Admin

तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मुकदमा दर्ज

News Blast

पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के एक साल, भारतीय कुश्ती आज कहाँ खड़ी है, क्या है भविष्य

News Blast

टिप्पणी दें