May 20, 2024 : 8:18 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दो दिन में सांसद की दो तस्वीरें:कांग्रेस का तंज- साध्वी की बीमारी शोध का विषय, सांसद बोलीं- मेरी ये तकलीफ कांग्रेस की ही देन

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Congress’s Taunt Sadhvi’s Disease Is The Subject Of Research, The MP Said My Problem Is Due To Congress

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुवार को ग्रांउड पर बास्केटबॉल खेलती हुईं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर। - Dainik Bhaskar

गुरुवार को ग्रांउड पर बास्केटबॉल खेलती हुईं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर।

  • गुरुवार को बास्केटबॉल खेलती नजर आईं, शुक्रवार को सहारा लेकर सीढ़ियां उतरीं साध्वी

एक दिन पहले बास्केटबॉल और वाॅलीबॉल खेलने के बाद शुक्रवार को काटजू अस्पताल के शुभारंभ में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिर सीढ़ियां उतरने के दौरान सहारा लेती नजर आईं। इस घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि साध्वी को आज याद आ गया कि उनकी रीढ़ की हड्‌डी में चोट है और वो बगैर सहारे के न खड़ी हो सकती हैं, न चल सकती हैं।

हमारी सांसद के कितने रूप। चुनाव प्रचार में भी वे सहारे से चलती थीं, व्हील चेयर पर नजर आती थीं। कभी-कभी कार्यक्रम में महिलाओं के बीच नृत्य भी उन्होंने किया? सांसद जी की बीमारी गहरे शोध का विषय है।

शुक्रवार को काटजू अस्पताल के शुभारंभ में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिर सीढ़ियां उतरने के दौरान सहारा लेती नजर आईं।

शुक्रवार को काटजू अस्पताल के शुभारंभ में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिर सीढ़ियां उतरने के दौरान सहारा लेती नजर आईं।

विधर्मियों का विनाश करने के लिए मैं हमेशा समर्पित हूं

मुझे समतल जगह पर चलने में दिक्कत नहीं होती है, लेकिन सीढ़ियां होने या उबड़-खाबड़ जगह होने पर मुझे सहारे की जरूरत पड़ती है। मेरी यह तकलीफ भी कांग्रेस की ही देन है। खिलाड़ियों और राष्ट्रभक्तों का मनोबल बढ़ाने और विधर्मियों का विनाश करने के लिए मैं हमेशा समर्पित हूं। -साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, सांसद भोपाल

खबरें और भी हैं…

Related posts

सांप पकड़ने में माहिर दो दोस्तों की रोचक कहानी, अब इस हुनर की वजह से मिलेगा पद्मश्री सम्मान

News Blast

संडे स्टोरी:90 साल पुरानी घड़ी 30 साल से खामोश… इसे सुधारने का हुनर रखने वाले एकमात्र जीवित शख्स हैं बसंत राय

News Blast

Yogi Adityanath Farrukhabad Latest News Updates । UP Chief Minister Yogi Adityanath On Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Over Mafia Gangster Action In Uttar Pradesh Farrukhabad | सीएम योगी ने कहा- माफियाओं की छाती पर चल रहे बुलडोजर तो उनके रहनुमाओं के पेट में हो रहा दर्द

Admin

टिप्पणी दें